यूपी के सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने अपने पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों के मरने के बाद एफआईआर दर्ज करवाई है. शख्स का आरोप है कि एक शादी में बज रहे डीजे के तेज साउंड की वजह से उसकी मुर्गियां मारी गईं. यह घटना UP के सुल्तानपुर जिले में हुई. यहां एक स्थानीय निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की बारात गांव से गुज़र रही थी. यह बारात कुड़वार इलाके के राम भद्र पुरवा से आई थी और इसमें एक DJ भी शामिल था जो तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था.
बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, कार्डियक अरेस्ट वजह?
यह घटना UP के सुल्तानपुर जिले में हुई. यहां एक स्थानीय निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की बारात गांव से गुज़र रही थी. यह बारात कुड़वार इलाके के राम भद्र पुरवा से आई थी और इसमें एक DJ भी शामिल था जो तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था, जिसकी वजह से 140 मुर्गियों की मौत हो गई.


यह घटना साबिर अली नामक शख्स के फार्म की है. साबिर ने बताया कि रात के करीब 9 बजकर 30 मिनट पर बारात उनके फार्म के सामने से गुजरी. उनके अनुसार, DJ से निकलने वाले तेज शोर के कारण मुर्गियों में घबराहट फैल गई. उन्होंने बताया कि पक्षी उस शोर को सहन नहीं कर पाए, जिसकी वजह से 140 मुर्गियों की मौत हो गई. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, साबिर अली ने उस शोर को 'हाई-डेसिबल' वाला यानी बहुत तेज बताया था. उन्होंने कहा कि इससे पोल्ट्री फार्म के पक्षी डर गए, और यही उनकी मौत का कारण बना. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में साबिर अली ने कहा,
‘शोर इतना तेज था कि मुर्गियां डर गईं और मर गईं.’
दूसरी तरफ शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने 28 अप्रैल की रात पारसीपुर के एक DJ ऑपरेटर, कवि यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एऩडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उस समय म्यूजिक सिस्टम तय सीमा से ज्यादा आवाज में चल रहा था या नहीं. अधिकारी दूसरे एंगल्स से भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या मुर्गियों की मौत का कारण शोर ही था. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि तेज आवाज की तरंगें पक्षियों और जानवरों में गंभीर तनाव पैदा कर दैती हैं. इससे कभी-कभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी हो सकता है.
वहीं पोल्ट्री फार्म के मालिक साबिर ने अपने पूरे नुकसान के लिए शादी के जुलूस के दौरान बजाए गए म्यूजिक की तेज आवाज को कारण बताया है. DJ या शादी कराने वाले परिवार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिली है.
वीडियो: मीका सिंह, डीजे सुमित सेठी और शमा सिकंदर ने 'मजनू-2' के किस्से सुनाए






















