आज इंडियन क्रिकेट टीम में सरोज, देवकी, प्रमिला और नलिनी खेल रही हैं
इंडियन क्रिकेट में इससे अच्छा सालों से कुछ भी नहीं हुआ था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. पांचवां वन-डे मैच. विशाखापत्तनम में. एक बड़ी बात हुई है. शायद इंडियन क्रिकेट के इतिहास में हुई सबसे स्वीट बात. मुझे क्रिकेट उस दिन ज़्यादा क्यूट लगने लगा था जिस दिन शिखर धवन ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी बनाकर दोनों हाथ ऊपर उठा हंसते हुए दर्शकों की ओर देखा था. उन मूंछों के साथ. मगर आज और भी क्यूट काम हुआ है. सभी इंडियन प्लेयर्स ने अपनी-अपनी मां के लिए एक तोहफ़ा भेजा है. दीवाली का तोहफ़ा. अपनी अपनी टीशर्ट्स पर अपनी मां का नाम लिखवा कर. कोहली आज सरोज के नाम से खेलेगा. धोनी देवकी के नाम से खेलेंगे. वो प्लेयर्स जो अब तक अपने पापा के नाम को अपनी पीठ पर लेकर खेल रहे थे आज वहां प्रमिला, नलिनी, तारा, सुरिंदर, लक्ष्मी, मंदाकिनी, सुजाता लिखा हुआ था. ये देखना काफ़ी सुखद था. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/videos/1265638716791152/"]
Advertisement












