धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. आमतौर पर कई लोग इस शुभ मौके पर अपने पोर्टफोलियो में सोना जोड़ते हैं. यह धनतेरस सोने की कीमतों के लिहाज से खास है. इस साल जनवरी के रिकॉर्ड से सोने के दाम करीब 25% गिर चुके हैं. ऐसे में बहुत से लोग इस गिरावट का फायदा लेते हुए सोना खरीद रहे हैं. इसके अलावा, एक्सपर्ट्स का आकलन भी है कि गोल्ड में निवेश अभी फायदेमंद विकल्प है.
Dhanteras 2026: ऑल टाइम हाई से 25% सस्ता हुआ सोना! आज खरीदे तो कितना मिलेगा रिटर्न?
धनतेरस पर सोना चांदी खरीदने की परंपरा रही है. इन दोनों धातुओं में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न भी मिल रहा है. अगर किसी ने साल 2016 में धनतेरस पर सोने में पैसा लगाया था, तो 5 नवंबर 2026 को उस पर 18.3% का रिटर्न मिला होगा.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कमोडिटी एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने के दाम फिर चढ़ सकते हैं. उनका कहना है कि सोना एक साल में 30-40% उछल सकता है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा, 'कीमतों में शॉर्ट-टर्म मूवमेंट का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो सकता है. लेकिन लॉन्ग-टर्म में (एक साल में) सोने की कीमतें 30-40% तक बढ़ सकती हैं."
ऑगमोंट की चीफ रिसर्च ऑफिसर रेनिशा चैनानी का अनुमान है कि MCX गोल्ड दिवाली 2027 तक लगभग 1. 75 लाख रुपये तक बढ़ सकता है. फिलहाल सोने के दाम 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम से 20% ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: धनतेरस 2026: सोने का भाव 1.38 लाख के पार, पिछले साल खरीदे सोने पर कितना फायदा?
सोने की कीमतों में तेजी के पीछे वैश्विक कारणउन्होंने सोने में तेजी की कई कारण गिनाए हैं. पहला,दुनियाभर के कई सेंट्रल बैंकों ने तीसरी तिमाही में 321 टन सोना खरीदा है. यह सालाना आधार पर 42% ज़्यादा है. इसी तरह गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग्स रिकॉर्ड 4,256 टन तक पहुंच गईं. दूसरा, US मिडटर्म इलेक्शन के बाद तेल की कम कीमतों से महंगाई कम हो सकती है. इससे अमेरिका में ब्याज दरों में कमी आ सकती है. इसका असर होगा कि बॉन्ड़ की यील्ड और डॉलर नीचे आ जाएंगे. तीसरा, चांदी की सप्लाई में कमी बनी हुई है. मार्केट लगातार छठे साल घाटे की ओरओर बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: सोना 10 महीने में सबसे सस्ता, चांदी 55% लुढ़की, क्या अब खरीदारी का मौका?
जिन लोगों ने साल 2016 में धनतेरस के दिन सोने में निवेश किया था. 5 नवंबर 2026 तक अपने निवेश को बनाए रखा था उन्हें सालाना 18.3% का रिटर्न मिला होगा. पिछले 10 साल में सोने की कीमतें 377% से ज़्यादा बढ़ी हैं.
अगर किसी ने साल 2016 में धनतेरस के मौके पर दिल्ली में लगभग 30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना खरीदा होता, तो आज उसका इन्वेस्टमेंट लगभग 4.77 गुना बढ़कर लगभग 1,45,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया होता. इसी तरह, धनतेरस 2016 पर सोने में 1 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट 3 नवंबर, 2026 तक लगभग 4.77 गुना बढ़कर लगभग 4.77 लाख रुपये हो गया होता.
पिछले एक दशक में धनतेरस पर सोने की कीमतों से पता चलता है कि MCX पर सोने की कीमतें धनतेरस 2016 के 29,989 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. तब से अब तक लगभग 365% बढ़कर कीमतें 5 नवंबर, 2026 को 1,43,184 रुपये हो गई हैं. यह एक दशक में सोने की कीमतों में लगभग 4.77 गुना बढ़ोतरी दिखाता है. साल 2021 में 5.6% की गिरावट सहित कभी-कभी होने वाले करेक्शन के अलावा, सोने ने पिछले कुछ सालों में पॉजिटिव रिटर्न दिया है. साल 2024 और साल 2025 में कीमतें क्रमशः 30.6% और 61.5% बढ़ीं.
रेनिशा चेनानी सोने में 15-20% एलोकेशन बनाए रखने की सलाह देती हैं. और कीमत में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए एकमुश्त निवेश के बजाय धीरे-धीरे या SIP को प्राथमिकता देती हैं. चैनानी ने कहा, “इस्तेमाल के लिए सोने के गहने खरीदने और इन्वेस्ट करने को अलग रखें. पर्सनल इस्तेमाल और गिफ्ट देने के लिए हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदें और इन्वेस्टमेंट का पैसा गोल्ड ETF या गोल्ड म्यूचुअल फंड में लगाएं.”
वीडियो: रणबीर कपूर की रामायण ने पहले दिन कितनी कमाई की?












