The Lallantop

पहली बॉल पर आउट हुए सुंदर ने एक ही ओवर में लुटाए 19 रन

वॉशिंगटन सुंदर के लिए अच्छा नहीं रहा तीसरा T20I

Advertisement
post-main-image
Washington Sundar
वॉशिंगटन सुंदर. ऑलराउंडर हैं. टीम इंडिया के लिए T20I मैचों में बराबर खेलते हैं. श्रीलंका के खिलाफ तीसरा T20I मैच उनके लिए बहुत अच्छा नहीं रहा. बैटिंग करने आए तो पहली ही बॉल पर आउट हो गए और फिर बोलिंग में उनकी खूब पिटाई हुई. कोहली ने सुंदर को सातवें ओवर में बोलिंग पर लगाया. पहला ओवर उन्होंने बहुत अच्छा फेंका. पहले ही चार विकेट खो चुकी श्रीलंका इस ओवर में सिर्फ चार रन ही बटोर पाई. अपना पहला ओवर अच्छा फेंकने वाले सुंदर ने दूसरे ओवर की शुरुआत भी अच्छी की.

# खूब पिटे सुंदर

उनकी पहली बॉल पर धनंजया डि सिल्वा बुरी तरह बीट हुए. बॉल उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे और ऑफ स्टंप दोनों को मिस करती हुई निकल गई. श्रीलंका को बाई के एक रन मिल गए. इसके बाद अगली बॉल पर स्ट्राइक पर थे एंजेलो मैथ्यूज. सुंदर की यह फ्लैट बॉल लेंथ डिलिवरी थी. मिडल स्टंप पर पड़ी इस बॉल को मैथ्यूज ने सीधे बाउंड्री के बाहर भेज दिया. इस क्लीन हिट के बाद उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक सिल्वा को दी जिन्होंने ओवर की चौथी बॉल को थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर भेज दिया. अगली बॉल पर एक सिंगल और आया फिर आखिरी बॉल पर स्ट्राइक पर थे मैथ्यूज. मैथ्यूज ने ओवर की आखिरी बॉल को हवा में ऊंचा उड़ाते हुए लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के बाहर भेज दिया.
ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर ने टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले इंडियन फैंस से ये कहा है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement