The Lallantop

अर्शदीप सिंह की काट नहीं ढूंढ पाए मार्करम, सुपर-8 में फिर फंसाया

अर्शदीप सिंह ने 13 इनिंग में मार्करम को पांच बार आउट किया है. इस दौरान मार्करम ने 74 गेंद खेली हैं और सिर्फ 81 रन ही बना पाए हैं.

Advertisement
post-main-image
मार्करम मिड ऑफ से ऊपर खेलने गए, लेकिन वो वहां खड़े हार्दिक पंड्या को टपा नहीं पाए. (फोटो- AP)

T20 World Cup में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में टीम इंडिया अलग स्ट्रैटजी के साथ उतरी. और ये स्ट्रैटजी टीम के काम भी आई. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम एक बार फिर अर्शदीप सिंह को अपना विकेट दे बैठे. अर्शदीप ने एक बार फिर प्रूव कर दिया कि वो T20 इंटरनेशनल में मार्करम के खिलाफ कितने घातक बॉलर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
टॉस हारे, अफ्रीका की बैटिंग

मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता. और बैटिंग करने का फैसला किया. टीम इंडिया भी बैटिंग करना चाहती थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रवि शास्त्री की ये बात बताई. लेकिन बैटिंग करने आई अफ्रीका की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही.

दूसरे ओवर की पांचवीं बॉल पर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डिकॉक को शानदार डिलीवरी पर बोल्ड कर दिया. डिकॉक सिर्फ 6 रन ही बना पाए. तीसरा ओवर कराने आए अर्शदीप सिंह ने चौथी बॉल पर वही किया जो रिकॉर्ड्स कहते हैं. अर्शदीप ने कप्तान मार्करम को फंसा लिया.

Advertisement
मार्करम को पांच बार आउट किया

मार्करम मिड ऑफ से ऊपर खेलने गए, लेकिन वो वहां खड़े हार्दिक पंड्या को टपा नहीं पाए. पंड्या ने आसान सा कैच पकड़ लिया. मार्करम ने 7 गेंदों पर 4 रन ही बनाए. इसी के साथ अर्शदीप ने T20 इंटरनेशनल में अपने रिकॉर्ड को भी जस्टिफाई किया. 13 इनिंग में उन्होंने मार्करम को पांच बार आउट किया है. इस दौरान मार्करम ने 74 गेंद खेली हैं और सिर्फ 81 रन ही बना पाए हैं.

अर्शदीप के खिलाफ मार्करम का एवरेज 16.2 का है. और स्ट्राइक रेट 109.45 का.

पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं. बुमराह ने 2 विकेट लिए. वहीं अर्शदीप ने मार्करम को आउट किया.

Advertisement

साउथ अफ्रीका के ओपनर डिकॉक ने 6 और मार्करम ने 4 रन बनाए. वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए रिकलटन ने 7 गेंद में 7 रन बनाए.

वीडियो: अर्शदीप के 5 विकेट लेने के बाद भी गंभीर खुश नहीं हुए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement