The Lallantop

पांच मिनट में बिक गए इंडिया-पाक के टिकट्स, फिर की गई ये स्पेशल व्यवस्था

23 अक्टूबर को मेलबर्न में इंडिया-पाकिस्तान का T-20 वर्ल्ड कप मुकाबला होगा.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा-बाबर आजम (फाइल फोटो)

इंडिया और पाकिस्तान. ये टीम्स जब आमने-सामने होती हैं, स्पोर्ट्स फ़ैन्स अलग ही जोश में होते हैं. और क्रिकेट में तो ये नज़ारा देखते ही बनता है. इंडिया और पाकिस्तान की टीमें पिछले कई सालों से द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेल रही हैं. इसलिए जब भी इनका मैच होता है, टिकट्स के लिए होड़ लग जाती है. ऐसा ही कुछ T-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भी हुआ. इंडिया और पाकिस्तान का मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 23 अक्टूबर को खेला जाना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच के लिए टिकट्स जारी होने के पांच ही मिनट में सारे टिकट्स बिक गए. ऑर्गनाइजर्स को इसके लिए एक नया कदम उठाना पड़ा, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा फ़ैन्स इस मैच को देख सकें. ग्रुप स्टेज में होने वाले इंडिया-पाकिस्तान मैच के टिकट्स की डिमांड को देखते हुए ऑर्गनाइज़र्स को ये नायाब कदम उठाना पड़ा है. सीटिंग एरिया के अलावा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक स्टैंडिंग-रूम-ओनली टिकट्स भी मिलते हैं. टिकट्स खत्म हो जाने के चलते ऑर्गनाइज़र्स को इस एरिया के भी टिकट्स बेचने पड़ रहे हैं. खड़े रहने वाले एरिया में 4,000 टिकट्स हैं. ये टिकट भी मिलेंगे. मेलबर्न में क्रिकेट के लिए 90 हजार दर्शकों की और फुटबॉल के लिए एक लाख दर्शकों की व्यवस्था है.

ऑर्गनाइजर्स ने इसके बाद एक घोषणा में कहा -

Advertisement

ये टिकट रिलीज करने से ज्यादा से ज्यादा फ़ैन्स इस मैच को देख पाएंगे.

T-20 World Cup 2022

T-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाना है. एमसीजी (MCG) में फाइनल खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल दुबई में ये टूर्नामेंट जीता था. ये ऑस्ट्रेलिया की पहली T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी थी. वेस्ट इंडीज़ इकलौती ऐसी टीम है, जिसने इस ट्रॉफी को दो बार अपने नाम किया है. वेस्ट इंडीज़ ने 2012 और 2016 में T20 वर्ल्ड कप जीता था.

2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था. दो साल बाद लॉर्ड्स में 2009 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता था.

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप 2022 में दोनों देश आमने-सामने होंगे. इससे पहले इंडिया और पाकिस्तान, दोनों को झटके लगे हैं. शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड को कोविड हो गया है. इसलिए वो एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. 

KL राहुल, शिखर धवन, ईशान किशन की ये पारियां किसी काम की नहीं

Advertisement