The Lallantop

INDvNZ : राहुल-श्रेयस-मनरो-विलियमसन और टेलर ने मिलकर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

T20I में पहली बार हुआ ऐसा.

Advertisement
post-main-image
New Zealand के खिलाफ बैटिंग करते KL Rahul
इंडियन मिडल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयर अय्यर ने ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी मार भारत को पहला T20I जिता दिया. ऑकलैंड में हुए इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने एक ओवर बाकी रहते ही 204 रन बना मैच जीत लिया. अय्यर के अलावा भारत की तरफ से KL राहुल ने भी हाफ सेंचुरी मारी. राहुल ने सिर्फ 27 बॉल्स पर 56 रन बनाए. इस मैच में न्यूज़ीलैंड की तरफ से कोलिन मनरो, केन विलियमसन और रॉस टेलर ने भी हाफ सेंचुरी मारी. इन पांच हाफ सेंचुरीज के चलते इस मैच में एक खास रिकॉर्ड बन गया.

# बन गया रिकॉर्ड

कोहली ने टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड को बैटिंग के लिए बुलाया. मनरो, विलियमसन और टेलर ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. मनरो ने 42 पर 59, विलियमसन ने 26 पर 51 और टेलर ने 27 पर 54 मारे. इनके दम पर होम टीम ने 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए. जवाब में भारत की तरफ से श्रेयस और राहुल ने पचासे लगाए. इनके दम पर भारत ने सिर्फ चार विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस तरह इस मैच में कुल पांच हाफ सेंचुरी लगीं. यह T20I के इतिहास में पहली बार है जब एक ही मैच में पांच हाफ सेंचुरीज लगी हों. इस मैच में नाबाद लौटे अय्यर ने मैच के बाद कहा,
'विदेश में मैच जीतना और नॉटआउट लौटना बेहतरीन होता है. हमने कुछ विकेट्स जल्दी गंवाए, इसलिए हमें पार्टनरशिप बनानी ही थी. हमें पता था कि हम रन तो बना ही लेंगे क्योंकि यह एक छोटा ग्राउंड है. बाकी गेम्स में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहूंगा.'
पांच T20I मैचों की इस सीरीज का अगला मैच 26 जनवरी को ऑकलैंड में ही खेला जाएगा.
Ind vs Aus: जब धोनी और केएल राहुल के फैंस आमने-सामने आ गए और विराट कोहली ने मामला संभाला

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement