T20 वर्ल्ड कप 2022 में इंडियन टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी सौंप दी. पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल पारी के दूसरे ही ओवर में अपना विकेट खो बैठे. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने मोर्चा संभाला. लेकिन, मैच के आठवें ओवर में 27 रन बनाकर रोहित शर्मा भी चलते बने. रोहित शर्मा ने इस बार भी ठीक उसी तरह अपना विकेट खोया, जैसे जिम्बाब्वे के खिलाफ खोया था. यानी खड़े-खड़े गेंद बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश. एडिलेड का बड़ा मैदान, सो गेंद पहले ही पकड़ गई.
रोहित को आज इसलिए 'प्लेइंग XI' से बाहर रखना चाहिए था!
T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भी रोहित का बल्ला नहीं चला!


रोहित शर्मा की इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बैटिंग परफॉर्मेंस कोई ख़ास नहीं रही है. इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. कुछ लोग उन्हें ड्रॉप करने की बात भी कह रहे हैं. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा महज चार रन बना पाए थे. वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ हिटमैन ने 53 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने का संकेत दिया था. लेकिन, फिर साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ वो बल्ले से फिर फेल हो गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने 15 और अब बांग्लादेश के विरुद्ध 2 रनों का योगदान दिया था. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ रोहित महज 15 रन ही बना सके.
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में भी फेल होने के बाद अब भारतीय कप्तान की खूब आलोचना और खिंचाई हो रही है. लेकिन, उम्मीद पर दुनिया कायम और उम्मीद बस यही है कि अगर वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत पहुंचता है तो रोहित बल्ले से कमाल करते नजर आएंगे.
वीडियो: इंग्लैंड मैच से पहले ये कर गए रोहित शर्मा तो काम बन जाएगा












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



