'देखिए, फॉर्म में खेल रहा प्लेयर हमेशा टीम के लिए अच्छा होता है... आप निश्चित तौर पर उपलब्ध प्लेयर्स में से बेस्ट को मौका देना चाहेंगे. इसके बाद आप टीम कंबिनेशन की बात करेंगे. संभावना है कि शायद वह तीनों (रोहित, शिखर और राहुल) खेलें. मैं नीचे खेलने के लिए तैयार हूं. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं कहां खेलता हूं.'
विराट कोहली के इस फैसले ने तय कर दिया था उनका जल्दी आउट होना
नंबर चार पर हालिया मैचों में बेहद खराब है कप्तान कोहली का रिकॉर्ड
Advertisement

Australia के खिलाफ आउट होकर वापस जाते Virat Kohli
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली. नंबर तीन पर वनडे क्रिकेट के बेस्ट बैट्समेन. जब भी क्रीज़ पर होते हैं फैंस को यकीन रहता है कि टीम इंडिया मैच निकाल ले जाएगी. नंबर तीन पर खेलकर कोहली ने इतनी बार भारत को मैच जिताए हैं कि भारतीय फैंस उनकी जगह किसी और को खेलते देखना भी नहीं चाहते. लेकिन इन्हीं कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खुद को चौथे नंबर पर उतारा. हाल के मैचों में नंबर चार पर कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है लेकिन इसके बाद भी वह चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे. इस बारे में उन्होंने मैच से पहले ही संकेत दे दिए थे. कोहली ने मैच से पहले कहा था.
इसके साथ ही चौथे नंबर पर कोहली एक बार फिर से फेल रहे. इस पारी को मिलाकर कोहली ने चौथे नंबर पर अपनी पिछली सात पारियों में 9,4,3,11,12,7 और 16 रन बनाए हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















