
भारत की नई सलामी जोड़ी भी रही हिट.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई जिंबाब्वे टीम के महज 3 खिलाड़ी ही 20 रन का आंकड़ा पार कर सके. इसमें ओपनर मधेवेर ने 30 रन बनाए. दूसरे नंबर पर आए एम शुम्बा ने 36 रन बनाए और जिंबाब्वे के कप्तान एलएन रोच ने 31 रन बनाए. बाकी सब 20 रन के नीचे ही निपट गए. पर ये समझना मुश्किल है कि पापुआ न्यू गिनी ने जो गलती की, वही गलती जिंबाब्वे कैसे कर बैठा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेने का फैसला. फिर अंजाम भी उन्हीं की तरह रहा. ऑलआउट हो गए. 154 रन पर. देखें स्कोरकार्ड -

जिंबाब्वे का स्कोर कार्ड.

भारत का बॉलिंग फिगर.
155 के टार्गेट का पीछा करने पहुंची भारतीय टीम ने इसे फालूदा कुल्फी की तरह निपटा दिया. वो भी मजा लेते-लेते. मजा कैसे लिया वो भी समझ लीजिए. भारत ने इस मैच में अपनी सलामी जोड़ी ही बदल दी. पिछले मैच में जहां पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ओपनिंग करने आए थे. वहीं, इस मैच में शुभमन गिल और हार्विक देसाई उतरे. और दोनों ने जिंबाब्वे के बॉलरों की गेंदों को मार-मार के भूसा भर दिया. दोनों ही खिलाड़ियों ने हाफ सेंचुरी मारी. शुभमन ने 90 रन बनाए. उन्हें ही मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं हार्विक ने 56 रन बनाए. साथ ही टीम को 21.4 ओवरों में ही 10 विकेट से मैच जितवा दिया. देखें स्कोरकार्ड-

भारत का स्कोरकार्ड.
भारतीय टीम अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर क्वॉर्टर फाइनल में तो पहले ही जगह बना चुकी है. और अब लगातार तीसरी जीत दर्ज कर वर्ल्डकप पर फिर अपनी दावेदारी मजबूती से ठोक दी है. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की कोचिंग में उतरी टीम का ये सफर अब तक सबको डराने वाला रहा है. आगे भी ये सफर ऐसा ही रहेगा, इसकी उम्मीद की जा सकती है.
ये भी पढ़ें:
61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई
गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?
हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे
जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है
साउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था
एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!
विराट कोहली ने अनुष्का को कोस रहे लोगों की बोलती बंद कर दी
लल्लनटॉप वीडियो देखें-












