The Lallantop

रोहित-विराट, जडेजा के भविष्य पर फैसला आज, अफगानिस्तान के खिलाफ कौन-कौन खेलेगा?

अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा. इसके बाद, दोनों देशों के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज होगी. सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में, 17 जून को दूसरा मैच लखनऊ में, और 20 जून आखिरी वनडे चेन्नई में खेला जाएगा.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित और विराट के चयन पर नजर रहेगी. (सांकेतिक फोटो- PTI)

19 मई को BCCI के चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई में सीनियर मेन्स क्रिकेट सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग होगी. इस दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट और 3 वनडे के लिए इंडिया टीम की घोषणा की जाएगी. मीटिंग में 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ब्लूप्रिंट पर भी चर्चा हो सकती है. साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के भविष्य पर भी फैसला लिया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रोहित-विराट और जडेजा पर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर पर बात हो सकती है. अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहता है. सेलेक्टर्स ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि फिटनेस के स्टैंडर्ड से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. 

मीटिंग में प्लेयर्स की फिटनेस के अलावा खिलाड़ियों के रेलिवेंस पर भी बात होगी. इसलिए टीम में रवींद्र जडेजा के स्पॉट पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. वर्ल्ड कप की रेस में बने रहने के लिए जडेजा को अपनी काबिलियत से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

Advertisement

जहां तक विराट कोहली की बात है, वह वनडे फॉर्मेट के सबसे बड़े प्लेयर हैं. हाल में उनकी परफॉर्मेंस जबरदस्त रही है. पिछले 6 वनडे में उन्होंने 3 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. IPL 2026 में भी विराट धमाल मचा रहे हैं. मौजूदा सीजन में वह 542 रन बना चुके हैं. उनकी हाल की परफॉर्मेंस से ये तो पक्का है कि सेलेक्टर्स उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें: पैट कमिंस के कंट्रोल के आगे CSK के टॉप ऑर्डर का बैलेंस बिगड़ा

रोहित पर भी फैसला

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से कुछ समय से स्ट्रगल कर रहे हैं. इस बीच वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में बहुत ज्यादा इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए कई मैच मिस किए. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर को तौर पर बैटिंग की. अगर रोहित पूरी तरह फिट होंगे, तभी सेलेक्टर्स उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुनेंगे.

Advertisement

इन तीनों दिग्गज प्लेयर्स के अलावा, सेलेक्टर्स की नजर हार्दिक पंड्या के बॉलिंग वर्कलोड पर होगी. पंड्या मार्च 2025 के बाद से 50 ओवर्स का गेम नहीं खेले हैं. हालांकि, IPL 2026 में हार्दिक ने रेग्युलर बॉलिंग की है. 

अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा. इसके बाद, दोनों देशों के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज होगी. सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में, 17 जून को दूसरा मैच लखनऊ में, और 20 जून आखिरी वनडे चेन्नई में खेला जाएगा. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement