The Lallantop

भारत में होगी ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी, श्रीलंका से मेजबानी छिनी

ICC ने भारत की सिफारिश करने से पहले, मेजबानी के लिए तीन संभावित विकल्पों बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका का मूल्यांकन किया. इसके बाद, भारत को होस्ट करने के लिए चुना गया. 2 सितंबर को ICC बोर्ड ने इस फैसले को मंजूरी दी.

Advertisement
post-main-image
भारत करेगा ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर भारत को सौंपी है, टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में भारत में आयोजित होगा।
  • श्रीलंका में क्रिकेट बोर्ड के प्रशासन में सरकार के दखल के कारण ICC ने श्रीलंका को मेजबानी से वंचित किया, जबकि मेजबानी के लिए अन्य विकल्पों में भारत, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका का मूल्यांकन किया गया।
  • भारत में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पाकिस्तान की टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई, और मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम तथा वडोदरा के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी श्रीलंका में खेली जानी थी. लेकिन, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका से मेजबानी छीन ली है. अब भारत अगले साल फरवरी में इस टूर्नामेंट को होस्ट करेगा. ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी में 6 टीमें भाग लेंगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगी. यह टूर्नामेंट अगले साल 14 से 28 फरवरी के बीच खेला जाएगा.

Advertisement

ICC ने भारत की सिफारिश करने से पहले, मेजबानी के लिए तीन संभावित विकल्पों बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका का मूल्यांकन किया. इसके बाद, भारत को होस्ट करने के लिए चुना गया. 2 सितंबर को ICC बोर्ड ने इस फैसले को मंजूरी दी.

क्या बोले जय शाह?

ICC चेयरमैन जय शाह ने भी पहली विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की बेस्ट टीमें खेलेंगी. उन्होंने कहा कि यह रोमांचक और टॉप लेवल की प्रतियोगिता होगी.

Advertisement
श्रीलंका से क्यों छिनी मेजबानी?

ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण श्रीलंका में खेला जाना था. लेकिन, श्रीलंका सरकार के क्रिकेट बोर्ड में दखल के चलते ICC ने उससे मेजबानी छीन ली. ICC बोर्ड ने जुलाई में अपनी सालाना बैठक में श्रीलंका क्रिकेट के एडमिनिस्ट्रेशन पर चिंता जताई थी. बोर्ड ने कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट नए कॉन्स्टिट्यूशन को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके अलावा ICC ने जल्द से जल्द इलेक्शन कराने पर जोर दिया था.

फिलहाल, श्रीलंका क्रिकेट को ICC बोर्ड्स की मीटिंग्स में रिप्रजेंट करने की इजाजत नहीं दी गई है. श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बावजूद, उसकी टीम टूर्नामेंट में भाग लेगी.

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में शुभमन और बुमराह हुए धड़ाम, लेकिन इस खिलाड़ी ने चौंका दिया

Advertisement
पाकिस्तान क्यों बाहर?

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ICC ने 6 जुलाई तक T20 टीमों की कट ऑफ तारीख रखी थी. इस दौरान ICC की T20 रैंकिंग में जिन टीमों की रैंक छठे नंबर तक थी, उन सभी टीमों ने क्वालिफाई कर लिया. 6 जुलाई तक श्रीलंका की टीम विमेंस T20I रैंकिंग में छठे नंबर पर थी. जबकि, पाकिस्तान की रैंक आठवीं थी. इसलिए पाकिस्तान की टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी.

भारत में होने वाली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी में 6 टीमें हिस्सा लेंगी. ये टीमें हैं  भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका और श्रीलंका. विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 T20 फॉर्म में खेली जाएगी.

कहां खेले जाएंगे मैच?

विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के मैच दो स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुंबई का ब्रेबोर्न स्टेडियम और वडोदरा का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इन मैचों की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट में सिर्फ दो एशियाई टीमें भारत और श्रीलंका शामिल हैं.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement