The Lallantop

150 ओवर फील्डिंग...केएल राहुल ने जिम्बाब्वे सीरीज़ के बाद अपनी फिटनेस को लेकर कही बड़ी बात

लंबे समय के बाद मैदान पर वापस लौटे हैं राहुल.

Advertisement
post-main-image
केएल राहुल (File)

केएल राहुल (KL Rahul). जिम्बाब्वे दौरे पर इंडियन टीम के कप्तान. IPL 2022 के बाद से ही राहुल इंजर्ड थे. IPL में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कैप्टन राहुल ने पहले इंडिया-साउथ अफ्रीका सीरीज़ मिस की. उसके बाद इंग्लैंड और फिर वेस्टइंडीज़ दौरे से भी वो बाहर हो गए. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने वापसी की और सीरीज़ के तीनों मुकाबलों में टीम को लीड किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस दौरान वो बैटिंग में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान मैदान पर पूरा वक्त बिताया. और ये उनकी फिटनेस की चिंता कर रहे भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स के लिए एक अच्छी ख़बर है. सीरीज़ जीत के बाद राहुल ने भी अपनी फिटनेस पर बात की. उन्होंने कहा,

‘मैदान पर वापसी करके काफी खुश हूं. मैंने पूरी सीरीज़ के दौरान लगभग 150 ओवर फील्डिंग की, तो बॉडी भी अच्छा महसूस कर रही है. कुछ महीनों के बाद मैदान पर वापसी से थकावट तो हुई है, लेकिन हम सब भारत के लिए खेलते हुए यही करना चाहते हैं. मैंने इस मैच में क्रीज़ पर भी अच्छा समय गुजारा और बैंटिग के दौरान काफी बेहतर लगा. मैंने कुछ बड़े शॉट्स भी लगाए तो हम इस कॉन्फिडेंस का उपयोग अगली सीरीज में करेंगे.’

Advertisement
# Shubhman की हुई तारीफ

इसके साथ ही राहुल ने शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल की तारीफ़ करते हुए कहा,

‘शुभमन गिल ने पूरी सीरीज़ में शानदार बल्‍लेबाजी की. इससे पहले उन्होंने वेस्‍टइंडीज़ के खिलाफ़ और उससे पहले IPL में भी कमाल की बल्‍लेबाजी की थी. वो बल्‍लेबाजी के दौरान जिस तरह के शॉट्स लगाते हैं उसे देखना बड़ा अच्‍छा लगता है.  उसने अपनी फॉर्म को यहां भी जारी रखा, जिसे देखकर काफी अच्छा लगा. उन्हें ज्‍यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी बैटिंग में सुधार किया, वो देखकर काफी अच्‍छा लगा.’

# नर्वस नहीं थे KL Rahul

सिकंदर रजा और ब्रैड इवांस की जोड़ी ने बड़ी साझेदारी कर एक समय मैच को जिम्बाब्वे के पाले में कर दिया था. लेकिन पहले इवांस और फिर सिकंदर रजा के आउट होने से मैच फिर से भारत के कब्जे में आ गया. इसे लेकर राहुल ने कहा,

Advertisement

'मैच के बारे में कहूं तो मैं नर्वस नहीं था. लेकिन रजा और इवांस मैच को क़रीब लेकर गए थे. हालांकि यह अच्‍छा रहा है कि हमें चुनौती मिली और गेंदबाजों की परीक्षा हुई. उन्होंने इस मैच को अंत तक खींचा. हम इस गमे को पहले ही खत्म करना चाहते थे.'

केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने तीन मैच की सीरीज़ में कुल 31 रन बनाए. पहले मुकाबले में वो जहां ज़ीरो तो दूसरे में महज़ एक रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं तीसरे मुकाबले में उन्होंने 30 रन की पारी खेली थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाली सीरीज़ में राहुल कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं.

कैसे हुई एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत?

Advertisement