भारत ने तीसरे T20 मैच में वेस्टइंडीज़ को हरा दिया है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीता. इसके साथ ही भारतीय टीम को 5 मैचों की T20 सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल हो गई है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे 'मेन इन ब्लू' ने 1 ओवर रहते ही हासिल कर लिया.
मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे. यादव ने 44 गेंदों में 76 रन की महत्वूपर्ण पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई. हालांकि जहां एक तरफ भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर सीरीज़ में बढ़त हासिल की, वहीं दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा की चोट ने भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है. बैटिंग के दौरान रोहित शर्मा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. मैच के बाद रोहित ने उम्मीद जताई कि वो जल्दी ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे.
रोहित शर्मा अपनी चोट की बात कर रहे थे, फिर सूर्यकुमार यादव पर ये कह दिया!
भारत ने तीसरे T20 मैच में वेस्टइंडीज़ को 7 विकेट से हरा दिया है.


रोहित शर्मा को बैटिंग के दौरान कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, इस वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि हमारे पास अगले मैच तक कुछ दिन हैं, उम्मीद है कि मैं ठीक हो जाऊंगा. इसके साथ ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की सराहना की. रोहित ने कहा,
“इस समय मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. हमारे पास अगले मैच तक कुछ दिन हैं, तो पूरी उम्मीद है कि तब तक मैं पूरी तरह से फ़िट हो जाऊंगा. हमने मिडिल ओवर्स में अच्छी गेंदबाज़ी की. मुझे लगा कि हमने पिच और कंडीशन का बेहतर इस्तेमाल किया. जिस तरह से हमने इस लक्ष्य का पीछा किया, वह काफी महत्वपूर्ण है. जब आप अच्छी शुरुआत करते हैं तो उसे बड़ी पारी में भी बदलें. सूर्यकुमार यादव ने आज ऐसा ही किया. किसी भी T20 मैच में 30-40 रन सही है लेकिन जब आप 70-80 रन बनाते हैं तो ये टीम के लिए और बेहतर होता है. सूर्या ने शानदार बल्लेबाजी की और अय्यर के साथ अच्छी साझेदारी की.”
वहीं वेस्टइंडीज़ के कप्तान निकोलस पूरन ने टीम के हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया. पूरन ने कहा कि हम शुरुआत में विकेट नहीं ले पाए जिस वजह से मैच जीतना मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा,
“हमें शुरुआत में विकेट लेने चाहिए थे, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ. भारत ने अच्छी गेंदबाज़ी की, खासकर अश्विन और हार्दिक ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने धीमी पिच का बेहतरीन उपयोग किया. लेकिन हमारे पास पर्याप्त रन थे. हां, हमें बीच के ओवरों में और रन बनाने चाहिए थे, अच्छी साझेदारी करनी चाहिए थी लेकिन उस दौरान हमने विकेट खोए. हम मैच में भले ही हारे लेकिन हमें कई पॉजिटिव चीज़ें इस मैच से मिली हैं.”
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. वेस्टइंडीज़ ने पहले बैटिंग करत हुए 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए. टीम के लिए काइल मेयर्स ने 50 गेंद पर 73 रनों की पारी खेली. भारत के लिए भुवनेश्वर ने 2 जबकि पंड्या और भुवनेश्वर ने 1-1 विकेट हासिल किए.
जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम को रोहित और सूर्यकुमार यादव ने तेज शुरुआत दिलाई. लेकिन 11 रन बनाकर रोहित शर्मा रिटायर हो गए. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 86 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर मैच भारतीय टीम के पाले में कर दिया. श्रेयस के आउट होने के बाद पंत ने अच्छी पारी खेल भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 76, पंत ने नाबाद 33 और अय्यर ने 24 रनों की पारी खेली. दोनों टीमों के बीच चौथा T20 मैच शनिवार, 6 अगस्त को खेला जाएगा.
जय शाह ने बताया किस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच


















