साल 2019 तक क्रिकेट फ़ैन्स ने विराट कोहली का वो रूप देखा, जिसके आगे दुनिया के तमाम विशेषण कम पड़ गए. कोहली ने ऐसी प्रचंड बैटिंग की, कि फ़ैन्स को उनके आउट ऑफ फॉर्म होने का यकीन नहीं हुआ. लेकिन विराट आउट ऑफ फॉर्म हुए. और फिर जब वो बुरी तरह फॉर्म के लिए जूझे, तो हर पारी के बाद उनकी तस्वीरें वायरल होती थीं.
निराशा से दहाड़ तक: इन दो तस्वीरों के बीच कोहली ने क्या किया?
विराट ने आसमान में क्या देखा?


साल 2022. जब फ़ैन्स ढाई साल इंतज़ार करके थक गए, तो इक रोज विराट ने आउट होकर जाते हुए ऊपर आसमान की तरफ देखा और जिस किसी को वो मानते हैं, उनसे सवाल पूछा कि आख़िर क्यों? उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है.
वो तस्वीर थी IPL 2022, 13 मई की. जब विराट हर नई पारी में एक उम्मीद के साथ उतरते थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ़ उस मैच में गेंदबाज़ कगीसो रबाडा की गेंद पर विराट उन्हें पीछे हटकर मारने गए. लेकिन शॉर्ट लेंथ गेंद को वो सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद उनके ग्लव पर लगकर शॉर्ट फाइन पर खड़े चाहर के हाथों में चली गई.
13 मई 2022 को पंजाब किंग्स के खिलाफ़ आई विराट की उस तस्वीर के बाद 10 जनवरी 2023 को विराट की एक और तस्वीर वायरल है. श्रीलंका के खिलाफ़ साल 2023 के पहले वनडे में विराट ने शतक लगाया है. इस शतक के बाद उनका वो सेलिब्रेशन दिखा है जो 2019 तक विराट की महान पारियों में देखा जाता था.
# Virat Kohli Century2022 की निराशा वाली उस तस्वीर और 2023 के जश्न वाली इस तस्वीर के बीच विराट ने कुल 29 पारियां खेली हैं. लेकिन शतक सिर्फ तीन आए हैं. और इनमें से दो तो पिछली दो पारियों में ही आए हैं. उन दो में भी घर में पहला शतक साल 2023 में आया है. जो कि विराट के लिए बेहद खास है.
पंजाब किंग्स के खिलाफ़ बुरी तरह से टूटने वाली पारी के बाद 2023 की पहली पारी के बीच विराट ने खेली पारियों में क्या किया ये भी देख लीजिए.
आसमान देखने वाला मैच:
13 मई 2022 vs पंजाब किंग्स, रन्स: 20 रन.
आसमान देखने के बाद IPL के मैच:
19 मई 2022 vs गुजरात टाइटंस, रन्स: 73 रन. (प्लेयर ऑफ द मैच)
25 मई 2022 vs लखनऊ सुपर जाएंट्स, रन्स: 25 रन.
27 मई 2022 vs राजस्थान रॉयल्स, रन्स: 7 रन.
Test मैच:
01-05 जुलाई 2022 vs इंग्लैंड, रन्स: 11, 20.
14-18 दिसंबर 2022 vs बांग्लादेश, रन्स: 01, 19.
22-25 दिसंबर 2022 vs बांग्लादेश, रन्स: 24, 01.
T20I मैच:
09 जुलाई 2022 vs इंग्लैंड, रन्स: 01.
10 जुलाई 2022 vs इंग्लैंड, रन्स: 11.
28 अगस्त 2022 vs पाकिस्तान, रन्स: 35.
31 अगस्त 2022 vs हॉन्ग कॉन्ग, रन्स: 59.
04 सितम्बर 2022 vs पाकिस्तान, रन्स: 60.
06 सितम्बर 2022 vs श्रीलंका, रन्स: 00.
08 सितम्बर 2022 vs अफ़गानिस्तान, रन्स: 122.
20 सितम्बर 2022 vs ऑस्ट्रेलिया, रन्स: 02.
23 सितम्बर 2022 vs ऑस्ट्रेलिया, रन्स: 11.
25 सितम्बर 2022 vs ऑस्ट्रेलिया, रन्स: 63.
28 सितम्बर 2022 vs साउथ अफ्रीका, रन्स: 03.
02 अक्टूबर 2022 vs साउथ अफ्रीका, रन्स: 49.
23 अक्टूबर 2022 vs पाकिस्तान, रन्स: 82.
27 अक्टूबर 2022 vs नीदरलैंड्स, रन्स: 62.
30 अक्टूबर 2022 vs साउथ अफ्रीका, रन्स: 12.
02 नवंबर 2022 vs बांग्लादेश, रन्स: 64.
06 नवंबर 2022 vs ज़िम्बाब्वे, रन्स: 26.
10 नवंबर 2022 vs इंग्लैंड, रन्स: 50.
ODI मैच:
14 जुलाई 2022 vs इंग्लैंड, रन्स: 16.
17 जुलाई 2022 vs इंग्लैंड, रन्स: 17.
04 दिसंबर 2022 vs बांग्लादेश, रन्स: 09.
07 दिसंबर 2022 vs बांग्लादेश, रन्स: 05.
10 दिसंबर 2022 vs बांग्लादेश, रन्स: 113.
10 जनवरी 2023 vs श्रीलंका, रन्स: 113.
विराट के ये आंकड़े ये बताने के लिए काफी हैं कि आख़िर क्यों श्रीलंका के खिलाफ़ शतक के बाद विराट जोश में उछल पड़े.




















