The Lallantop

महुआ मोइत्रा ने इंडिगो फ्लाइट में 'उत्पीड़न' का आरोप लगाया, वीडियो में क्या दिखा?

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि इंडिगो की फ्लाइट में उनके साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया है. महुआ रक्षा मामलों की संसदीय स्थाई समिति की बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता से दिल्ली जा रही थीं. महुआ ने इंडिगो और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है.

Advertisement
post-main-image
महुआ मोइत्रा ने इंडिगो की फ्लाइट में उत्पीड़न का आरोप लगाया है. (इंडिया टुडे)

इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जा रही TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने साथ बदसलूकी और उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है. महुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग ‘चोर-चोर टीएमसी चोर’ और ‘जय श्रीराम’ जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह सरकारी काम से दिल्ली आ रही थीं. उनको रक्षा मामलों की संसदीय स्थाई समिति की बैठक में शामिल होना था. महुआ ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करके बताया, 

मैं इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में सीट नंबर 1F पर बैठी थी. तभी 4 से 6 लोग एक साथ फ्लाइट में चढ़े और मुझको घूरते हुए फ्लाइट के पिछले हिस्से में चले गए.

Advertisement

महुआ मोइत्रा का आरोप है कि फ्लाइट के लैंड होने के बाद दरवाजा खुलने से पहले उन लोगों ने उनके साथ ‘आपत्तिजनक’ व्यवहार किया और उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों का एक झुंड टीएमसी सांसद के सामने ‘चोर-चोर टीएमसी चोर’, ‘पीसी चोर’, ‘भाइपो चोर तृणमूले सब चोर’ का नारा लगा रहे हैं. वे 'जय श्रीराम' का नारा भी लगा रहे थे. 

बांग्ला में ‘पीसी’ मतलब बुआ और 'भाइपो' मतलब भतीजा होता है. यहां ममता बनर्जी और उनके भतीजे के लिए इसका यूज किया जा रहा था. महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में कहा है,

 ये किसी भी तरह से नागरिकों का गुस्सा नहीं है. यह उत्पीड़न है. इससे फ्लाइट के भीतर मेरी सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है. ये बदतमीज लोग किसी भी तरह से फ्लाइट के अंदर उत्पीड़न करके बच नहीं निकलने चाहिए.

Advertisement

महुआ मोइत्रा ने इंडिगो से क्रू रिपोर्ट की जांच करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करके उन्हें नो फ्लाई लिस्ट में डालने का रिक्वेस्ट किया है. उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को टैग करके घटना पर कार्रवाई करने की मांग की है. 

खबर को लिखे जाने तक इंडिगो या नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. 

वीडियो: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, महुआ मोइत्रा पर क्या आरोप लगे?

Advertisement