The Lallantop

3 सीरीज 29 कैच ड्रॉप! श्रीलंका में नए फील्डिंग कोच ने लगाई टीम इंडिया की क्लास

पिछले कुछ समय में भारत की फील्डिंग का स्तर काफी गिर गया है. इंग्लैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ फील्डि‍ंग को लेकर टीम की काफी आलोचना हुई.

Advertisement
post-main-image
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. (Photo-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत करते हुए फील्डिंग पर ज्यादा समय दिया गया है।
  • टीम की पिछली इंग्लैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ फील्डिंग में खराब प्रदर्शन और लगातार कैच ड्रॉप होने की वजह से आलोचना हुई थी।
  • भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बची हुई 9 में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे।

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. टीम ने प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत भी कर दी है. पहले सेशन में टीम ने सबसे ज्यादा समय फील्डिंग को दिया. पिछले दौरे पर जिस एक चीज को लेकर टीम की लगातार आलोचना हुई, फील्डिंग ही थी. श्रीलंका पहुंचते ही टीम ने इस कमी पर काम करना शुरू कर दिया है. वह भी अपने नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के साथ. 

Advertisement
भारत की फील्डिंग का स्तर गिरा

पिछले कुछ समय में भारत की फील्डिंग का स्तर काफी गिर गया है. इंग्लैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ फील्डि‍ंग को लेकर टीम की काफी आलोचना हुई. इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने पांच मैचों में 13 और आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में 6 कैच ड्रॉप किए. भारत को दोनों ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज तो जीत ली, लेकिन इस दौरान 10 कैच भी ड्रॉप किए. दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी फील्डिंग को लेकर चिंता जाहिर की.

जिम्बाब्वे दौरे से लौटते ही टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. बोर्ड ने फैसला किया कि वह इसे रिन्यू नहीं किया जाएगा. वहीं, टीम सहायक कोच की भूमिका निभाते हुए भी मुख्य तौर पर फील्डिंग को लेकर काम करने वाले रेयान टेन का भी कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान या भूल! टीम इंडिया को हराने के लिए कोच का बड़ा फैसला 

शुभदीप को मिली जिम्मेदारी

बोर्ड ने फील्डिंग की परेशानी दूर करने के लिए सुभादीप घोष को यह जिम्मेदारी दी है. सुभादीप बहुत अच्छी तरह यह बात जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में फील्डिंग की क्या अहमियत है. खासतौर पर स्लिप फील्डर्स की. उन्होंने पांच अगस्त को पहले सेशन में स्लिप फील्डर्स पर जमकर मेहनत की. वहीं बाकी खिलाड़ियों को थ्रो और हाई कैच की प्रैक्टिस कराई. 

गौतम गंभीर और टीम के कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. यह सीरीज टीम के लिए काफी अहम है. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अगर जगह बनानी है तो उन्हें बचे हुए 9 मैचों में से कम से कम सात जीतने होंगे. 

Advertisement

भारत ने पिछली टेस्ट सीरीज 8 महीने पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी. तब भारत को घर पर ही क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. इससे उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदों के भी झटका लगा था.  इसी वजह से टीम को अब हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतनी होगी.

वीडियो: WTC Final के लिए टीम इंडिया को हर हाल में श्रीलंका से जीतना होगा

Advertisement