भारतीय टीम 8 महीने बाद टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. पिछली टेस्ट सीरीज की यादें अच्छी नहीं हैं. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. अब भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. इतने महीनों बाद टेस्ट सीरीज खेलने से पहले भारत ने प्रैक्टिस मैच खेलने का फैसला किया. इस मैच के पहले ही दिन भारत को एक तरह का रिएलिटी चेक मिल गया.
श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म मैच में ही टीम इंडिया का रिएलिटी चेक हो गया!
भारत के खिलाफ तीन दिन के वॉर्म मैच के पहले दिन श्रीलंका ने पहली पारी में आठ विकेट पर 363 रन बनाए. श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया. हालांकि दिन के आखिरी सेशन में कुलदीप यादव की अगुआई में स्पिनर्स ने लाज बचा ली.

भारत के खिलाफ तीन दिन के वॉर्म मैच के पहले दिन श्रीलंका ने पहली पारी में आठ विकेट पर 363 रन बनाये. श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया. हालांकि दिन के आखिरी सेशन में कुलदीप यादव की अगुआई में स्पिनर्स ने भारत की लाज बचा ली.
श्रीलंका के बल्लेबाजों का कमालइस वॉर्म मैच को फर्स्ट क्लास का दर्जा हासिल नहीं है. मैच के लिए तय किए नियमों के हिसाब से हर टीम को पहले और दूसरे दिन 90 ओवर और आखिरी दिन 45-45 ओवर दिए गए हैं. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम के ओपनर्स काफी सेट हो गए. भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. निशान फर्नांडो और रविंदू रसंथा के बीच 124 गेंद में 110 रन की साझेदारी हुई. फर्नाडों ने भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (13 ओवर में 44 रन) और प्रसिद्ध कृष्णा (आठ ओवर में 32 रन) के खिलाफ काफी रन बनाए. फर्नांडो एक गलतफहमी के कारण रनआउट हो गए. सोनल दिनुशा ने भी भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया. उन्होंने कुलदीप के खिलाफ एक छक्का भी लगाया. रमेश मेंडिस ने 49 गेंद में 32 रन जोड़े.
यह भी पढ़ें- केएल राहुल प्रैक्टिस मैच में कप्तान! शुभमन गिल क्यों नहीं खेल रहे?
संघर्ष करते दिखे भारतीय गेंदबाजभारतीय गेंदबाजी की बात करें तो पहले दिन ऑफ स्पिनर सारांश जैन काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 11 ओवर में 54 रन दिये. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. कुलदीप ने 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं मानव सुथार ने 11 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाया. रविंद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर दो विकेट लिए.
तेज गेंदबाजों को लय में आने में समय लगा. वहीं भारतीय स्पिनर भी खतरनाक नहीं दिख रहे थे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण पहले दिन खेलने नहीं उतरे. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे थे.
वीडियो: BCCI ने बदले फिटनेस टेस्ट के तरीके, नहीं होगा यो यो टेस्ट











