The Lallantop

हार्दिक पंड्या इस साल ये बड़ा काम करेंगे, पूरी टीम गनगना जाएगी!

हार्दिक ने इस साल के अपने सबसे बड़े मिशन के बारे में बताया

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या (PTI)

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ शुरू हो रही है. जिसका पहला मुकाबला मंगलवार, 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज़ के दौरान टीम में रोहित शर्मा (Rohit sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है. ऐसे में टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik pandya) के हाथों में है. सीरीज़ के शुरू होने से ठीक पहले हार्दिक ने इस साल के अपने सबसे बड़े मिशन के बारे में बताया है.

हार्दिक के मुताबिक उनका सबसे बड़ा लक्ष्य इस साल वर्ल्ड कप जीतना है और वह इसके लिए सब कुछ झोंक देंगे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"नए साल का सबसे बड़ा रेजोल्यूशन विश्व कप जीतना है. मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ा कोई मिशन हो सकता है. वास्तव में हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, जिसे हम अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव पूरा करने की कोशिश करेंगे. हम टूर्नामेंट के दौरान अपना सब कुछ झोंक देंगे. मुझे लगता है कि चीजें बेहतर दिख रही हैं और उम्मीद है कि यह होकर रहेगा.’

# युवा खिलाड़ियों को करेंगे सपोर्ट

श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज़ में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. जिसमें उमरान मलिक, मुकेश कुमार और शिवम मावी जैसे प्लेयर्स हैं. उनको लेकर बात करते हुए हार्दिक ने कहा,

Advertisement

“मैं चाहता हूं कि प्लेयर्स बेखौफ होकर खुद को एक्सप्रेस करें. यह हमारे ऊपर है कि हम उनका सपोर्ट कैसे करते हैं. हमने यह कहा है कि हम आपका पूरा साथ देंगे. मै अपनी तरफ से सभी खिलाड़ियों का पूरा साथ दूंगा. इसके बाद मुझे नहीं लगता कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से कोई दिक्कत होगी. मुझे उम्मीद है कि इन सभी खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर शानदार होगा.”

#T20 वर्ल्ड में हुई चूक!

साथ ही हार्दिक पंड्या ने पिछले T20 वर्ल्ड कप के बारे में बात करते हुए कहा कि इस मेगा इवेंट में टीम का अप्रोच बिल्कुल वैसा नहीं था, जैसा कि इसके शुरू होने से पहले था. उन्होंने कहा,

“मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ गलत किया. हमारा रवैया, हमारा सब कुछ एक जैसा था. विश्व कप में चीजें वैसी नहीं हुईं जैसा हम चाहते थे. मुझे लगता है कि विश्व कप में हमारा अप्रोच बिल्कुल वैसा नहीं था, जैसा कि इससे पहले था”

Advertisement
#श्रीलंका के खिलाफ T20 टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव,  ईशान किशन, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

वीडियो: श्रीलंका के लिए भारतीय टीम T20 Series में हुए बड़े-बड़े बदलाव

Advertisement