The Lallantop

'भाबीजी घर पर हैं' की शिल्पा शिंदे ने माना, 'प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा केस किया था'

'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के दौरान प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अब दावा किया है कि वह आरोप सच नहीं था. शिल्पा के मुताबिक, उस समय वह कानूनी और से जुड़े विवादों में घिरी हुई थीं और उन्हें लगा कि मामले से निकलने के लिए उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था.

Advertisement
post-main-image
शिल्पा शिंदे ने कहा कि प्रोड्यूसर पर उन्होंने सेक्सुअल हैरसमेंट का झूठा आरोप लगाया था. (फोटो- India Today)

‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल से घर-घर में फेमस हुईं शिल्पा शिंदे ने 10 साल बाद माना है कि सीरियल के प्रोड्यूसर पर उन्होंने जो यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, वो झूठ था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शिल्पा शिंदे का कहना है कि उस वक्त उनके पास और कोई रास्ता नहीं था. वह खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थीं और इससे बाहर निकलने का उन्हें कोई और रास्ता नहीं दिख रहा था. शिल्पा ने कहा कि इतने सालों से ये बात उनके मन में खटकती थी. उन्होंने तय किया था कि जब कभी मौका आएगा, वो कन्फेस करेंगी कि उन्होंने झूठ बोला था. 

शिल्पा शिंदे ने साल 2016 में टीवी का मशहूर सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ दिया था. शिल्पा ने सीरियल के प्रोड्यूसर्स पर उनके पैसे न देने, परेशान करने और खराब माहौल में काम कराने जैसे आरोप लगाए थे. प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरसमेंट का केस भी शिल्पा ने किया था, जिस पर काफी हंगामा मच गया था. 

Advertisement

आरोप लगाने के 10 साल बाद शिल्पा ने कहा है कि वह झूठ था. कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब पॉडकास्ट पर शिल्पा ने बताया कि उन्होंने सेक्शुअल हैरसमेंट का केस इसलिए किया था क्योंकि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था. 

शिल्पा शिंदे ने कहा कि उस समय किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का केस किया. इसके बाद आखिरकार उनका मामला सुलझ गया, जिसमें वो काफी फंस गई थीं. उन्होंने दावा किया कि ये केस उन्हें इसलिए करना पड़ा क्योंकि पुलिस कहती थी कि एफआईआर कराना है तो आपको ‘गंदा’ लिखना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि वो कानूनी बैकग्राउंड से हैं तो उन्हें हालात का पता था. उनके दोस्तों ने भी कहा कि वो ये क्या कर रही हैं, लेकिन उनसे शिल्पा ने कहा कि उनके पास और कोई रास्ता नहीं है. शिल्पा ने कहा,

Advertisement

उन लोगों ने मुझे कुछ छोड़ा नहीं है. मैंने शो छोड़ दिया. मेरे पास कोई रास्ता नहीं है. 

शिल्पा ने कहा कि वो पहली बार ये बात कबूल कर रही हैं. केस करने के बाद उनका समझौता भी हो गया. उस समय का उनका जो पेमेंट था, जो तीन महीने बाद मिलता था, वो क्लियर हो गया. लेकिन दोनों ने ये भी तय किया कि वो एक दूसरे के बारे में मीडिया में कुछ नहीं बोलेंगे. 

शिल्पा के मुताबिक, वो विवाद से निकलने के लिए सारे विकल्प आजमा चुकी थीं. वो बस इन सबसे निकलना चाहती थीं क्योंकि वो लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे. 

क्या था विवाद?

साल 2016 में ‘भाबीजी घर पर हैं’ का विवाद काफी चर्चित हुआ था. शिल्पा शिंदे ने अचानक शो छोड़ने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने बताया कि शो के प्रोड्यूसर्स से पैसों और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद चल रहा था. वहीं दूसरी तरफ से शिल्पा पर आरोप लगे कि वह प्रोफेशनल रवैया नहीं अपना रही हैं. शो छोड़ने के बाद शिल्पा को कानूनी नोटिस भी भेजा गया कि वो काम पर वापस लौटें. मामला आगे बढ़ा तो शिल्पा ने संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरसमेंट का केस दर्ज करा दिया. 

बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. शिल्पा को उनके पैसे भी मिल गए. सालों बाद दोनों के रिश्ते भी सुधर गए. यहां तक की शिल्पा ने भाबीजी घर पर हैं से जुड़े प्रोजेक्ट में दोबारा वापसी भी की.

वीडियो: तमिलनाडु में BJP के लिए बड़ा झटका, अमित शाह के करीबी अन्नामलाई के इस्तीफे की अटकलें!

Advertisement