The Lallantop

भारत के खिलाफ पाकिस्तान एकतरफा मैच हारा तो फैन्स बुरी तरह भड़के, बोले- ''मैं ही पागल हूं जो...''

World cup इतिहास में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को लगातार आठवीं बार हार मिली है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तानी फैन्स ने टीम के प्लेयर्स को सुना दिया (AP/Twitter)

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप में एक बार फिर इंडियन टीम से जीत नहीं पाई. टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार आठवीं बार. ना सिर्फ पाकिस्तानी टीम को मैच में हार मिली, बल्कि टीम मैच के दौरान कोई जज्बा भी नहीं दिखा सकी. बाबर आजम (Babar azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की पारी को छोड़ दें तो पाकिस्तान की बैटिंग पूरी तरह से फ्लॉप रही. और बॉलिंग में तो...खैर उसकी क्या ही बात की जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बैटिंग में जहां पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई. वहीं बॉलिंग में टीम का एक भी बोलर इंडियन बैटर्स को परेशान नहीं कर पाया. क्या शाहीन, क्या हसन अली और क्या हारिस रउफ...सबकी बराबरी से कुटाई हुई. अब क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी में अगर एक टीम मैच हार जाए और वो भी इतनी बुरी तरीके से, तो इसपर फैन्स का रिएक्शन आना लाजिमी है. अब टीम की इस करारी पर पाकिस्तानी फैन्स ने सोशल मीडिया पर क्या कहा, आइये जानते हैं.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने विराट कोहली से जर्सी मांगी, वसीम अकरम ने भरपेट सुना दिया

Advertisement

एक यूजर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,

"मैं ही पागल हूं जो इनका मैच देखने बैठ जाती हूं.''

एक और यूजर ने लिखा,

Advertisement

"इस मैच में एकमात्र नैतिक जीत मिली कि हमने कोहली को आउट कर दिया.''

एक अन्य यूजर ने सलमान खान की पुरानी पोस्ट शेयर कर लिखा,

"कुछ दिन में मैं भी ठीक हो जाउंगा.''

एक और यूजर ने लिखा,

"बाबर आजम ने कहा था कि मैच में जवाब देंगे. लेकिन ये नहीं कहा कि उनका जवाब हमें पसंद आएगा.''

एक यूजर ने मोहम्मद रिजवान को टैग कर लिखा,

‘’पाकिस्तानी टीम को प्रायोरिटी दें. अपने रिकॉर्ड और ICC रैंकिंग को नहीं. ‘’

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. 73 रन के स्कोर तक पाकिस्तान के दोनों ओपनर अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक पवेलियन लौट गए. यहां से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच 82 रन की अच्छी पार्टनरशिप हुई. लगा पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार जाएगा. लेकिन 155 के स्कोर पर बाबर के आउट होते ही विकेट्स का पतझड़ शुरू हो गया. पूरी पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई.जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ने दो-दो बांट लिए.

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. ओपनर शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली भी 16 रन ही बना सके. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा एक छोड़ से कुटाई करते रहे. उन्होंने 63 गेंद पर 86 रन की धुआंधार पारी खेली. रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके आउट होने के अय्यर और केएल राहुल ने टीम को जीत तक पहुंचाया. और भारत ने लगभग 20 ओवर बाकी रहते ही मैच को 7 विकेट से जीत लिया. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ये इंडिया की लगातारी तीसरी जीत है. प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम टॉप पर काबिज हो गई है.

वीडियो: विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देख पाकिस्तानी फैंस को इंडियन फैंस ने नसीहत दे दी!

Advertisement