The Lallantop

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को कहां करना है सुधार?

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप राउंड मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच भारत की असली चुनौती है.

Advertisement
post-main-image
अर्शदीप सिंह पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. (Photo-PTI)

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के पहले दो मैच अपने नाम कर लिए. अमेरिका और नामीबिया (Namibia) के खिलाफ उन्हें जीत मिली. लेकिन, यह जीत उतनी बड़ी और उतनी आसान नहीं थी, जितनी की उम्मीद की जा रही थी. भारतीय टीम को असली चुनौती 15 फरवरी को मिलेगी, जब उनका सामना पाकिस्तान से होगा. इस मैच से पहले, भारत को कई गलतियां सुधारने की जरूरत है. ताकी वह उन्हें बाद में भारी न पड़ जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अर्शदीप सिंह का पैनापन हुआ कम

इसमें सबसे पहले आता है अर्शदीप सिंह का पावरप्ले में स्पैल. नई गेंद जिस बॉलर की ताकत मानी जाती थी, जो गेंदबाज पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी है. वही गेंदबाज अब पावरप्ले में पिट रहा है. अमेरिका खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच के पावरप्ले में उन्होंने 36 रन लुटा दिए. 

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी चौथे टी20 में पहले दो ओवर में 18 रन दे दिए. थे. वहीं, आखिरी टी20 में तो पावरप्ले के अपने पहले दो ओवर में 40 रन दे दिए. हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापसी की और फिर पांच विकेट अपने नाम किए.

Advertisement

अर्शदीप पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. साथ ही वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टी20 सीरीज में उन्हें मौके नहीं मिले तो लोगों ने उनके लिए आवाज उठाई. अर्शदीप विकेट तो ले रहे हैं, लेकिन उन्हें पावरप्ले में और बेहतर करना होगा.

यह भी पढ़ें- संजू ने गंवाया एक और मौका? ईशान ने फिर कर दिया खेला 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह वापसी का इंतजार नहीं कर सकते. पाकिस्तानी टीम की सबसे बड़ी ताकत उनके ओपनर्स ही हैं. खासतौर पर साहिबजादा फरहान. अगर अर्शदीप सिंह फिर से पावरप्ले में कमजोर गेंदबाजी करते हैं तो यह टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है. अर्शदीप को अपना पुराना फॉर्म वापस लाना होगा.

Advertisement
संजू सैमसन पर भी दबाव

मुश्किल यह भी है कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन को मौका मिला तो उन्हें भी तेज मगर लंबी पारी खेलनी होगी. टी20 में सारा खेल दबाव का ही है, जो बड़े हिट से ही बनाया जाता है. सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में फ्लॉप रहे. नामीबिया के खिलाफ जब उन्हें मौका मिला, तब भी वह प्रभावित करने में नाकाम रहे.  8 गेंदों में उनकी पारी खत्म हो गई. पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें इससे बेहतर करना होगा.  

वीडियो: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को चुनौती दे दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement