The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sanju Samson flop once again Ishan kishan brilliant batting against Namibia in T20 world cup

संजू ने गंवाया एक और मौका? ईशान ने फिर कर दिया खेला

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने नामीबिया के खिलाफ मैच में जोरदार शुरुआत की. लेकिन, वह तेज-तर्रार शुरुआत को बड़ी इनिंग्स में बदल नहीं पाए. संजू सैमसन सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement
pic
12 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:54 PM IST)
sanju samson, ind vs nam, t20 world cup, T20 world cup 2026
संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ मैच में प्लॉप रहे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

संजू सैमसन (Sanju Samson) में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. वह T20I के धाकड़ बल्लेबाज हैं. टी20 इंटरनेशनल में 3 सेंचुरी लगा चुके हैं. जिस दिन संजू चल जाते हैं, ग्राउंड पर वही नजर आते हैं. मैदान के हर इलाके में स्ट्रोक लगाने की क्षमता उनके पास है. लेकिन, मौजूदा समय में वह शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में जूझ रहे हैं. 12 फरवरी को उन्हें नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में खेलने का मौका मिला. इस मैच में भी वह अपनी किस्मत नहीं बदल पाए. शुरुआत ताबड़तोड़ की, लेकिन 8 गेंद तक ही ग्राउंड पर रुक पाए. एक और चांस, जिसका संजू सैमसन फायदा नहीं उठा पाए. अब टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका मिलेगा, कहना मुश्किल है.

संजू ने ताबड़तोड़ शुरुआत की

नामीबिया के खिलाफ पारी का आगाज करने आए संजू सैमसन ने तेज-तर्रार बैटिंग की. शुरुआत में उन्होंने अपोनेंट बॉलर्स पर प्रेशर बनाया और चौके-छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिनमें एक चौका और 3 छक्के शामिल हैं. संजू फिर एक अच्छी शुरुआत को बड़ी इनिंग्स में कन्वर्ट नहीं कर पाए. जब वह 22 रन पर थे, तो उन्हें बेन शिकोंगो ने आउट कर दिया. मैच में संजू को अभिषेक शर्मा की जगह मौका दिया गया था, जो बीमार हैं. लेकिन, वह इस मौके का फायदा उठाने से चूक गए.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के स्पिनर्स भारत के ख‍ि‍लाफ होंगे एक्स-फैक्टर, कितनी तैयार है टीम इंडिया?

स्ट्रगल कर रहे हैं संजू

संजू सैमसन पिछले कई मैचों से टी20 इंटरनेशनल में स्ट्रगल कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें लगातार मौका दिया गया. लेकिन, इस दौरान उन्होंने निराश किया. आंकड़ों पर नजर डालें तो, उन्होंने T20I में आखिरी बार 19 सितंबर 2025 को फिफ्टी लगाई थी. तब से लेकर अब तक संजू 11 इनिंग्स में बैटिंग कर चुके हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 39 रन रहा है. चार महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनकी फॉर्म जस की तस बनी हुई है.

वर्ल्ड कप में मौका मिलना मुश्किल

इंडिया की टी20 टीम में बने रहने के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन है. फिलहाल इस प्रतिस्पर्धा में संजू पीछे हो गए हैं. संजू की जगह ईशान को जब-जब टीम में मौका मिला, तो उन्होंने धुआंधार बैटिंग की. न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान ने पूरी सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया,जबकि संजू फेल रहे. नामीबिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में भी वह संजू पर भारी पड़े. ईशान ने इस मैच में 24 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए 62 रन बनाए. ईशान किशन की बैटिंग को देखकर लगता है कि अब संजू सैमसन को शायद ही टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिले.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()