The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shivam Dube conceded 22 runs just one over against england in t20 world cup semifinal match

इंग्लैंड से मैच में इंडियन बॉलिंग की बड़ी कमी पकड़ में आई, गंभीर-सूर्या फाइनल से पहले का अलर्ट समझें

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच हुए T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लास्ट ओवर्स में, जब इंग्लैंड के बैटर्स इंडियन बॉलर्स की धज्जियां उड़ा रहे थे, तब भारतीय बॉलिंग अटैक की एक बड़ी कमी पकड़ में आई.

Advertisement
Shivam Dube, Shivam Dube bowling in T20 world cup, Shivam Dube bowling in semifinal
(फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
6 मार्च 2026 (अपडेटेड: 6 मार्च 2026, 03:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कुछ दिन पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने कहा था, अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे (Shivam Dube) से बॉलिंग करवाता है, तो इसका मतलब वह प्रेशर में है. सुपर 8 मैच के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत को छठे बॉलर की कमी खली थी. तब कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Dube) ने शिवम दुबे से 2 ओवर की बॉलिंग कराई. इन दो ओवर में शिवम ने 46 रन दिए थे.

5 मार्च को भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया. इस मुकाबले के लास्ट ओवर्स में, जब इंग्लैंड के बैटर्स इंडियन बॉलर्स की धज्जियां उड़ा रहे थे, तब भारत को छठे बॉलर की जरूरत थी. लेकिन, इस मैच में टीम इंडिया (Team India) 5 बॉलर्स के साथ उतरी थी. इसलिए उसके पास बॉलिंग का छठा विकल्प नहीं था.

इंग्लैंड को लास्ट 3 ओवर में जीतने के लिए 45 रन बनाने थे. आखिरी ओवर्स में जैकब बेथल (Jacob Bethell ) कातिलाना बैटिंग कर रहे थे. उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए ये रन मुश्किल नहीं थे. टीम इंडिया प्रेशर में थी और मैच भारत के हाथ से फिसल रहा था.

ये भी पढ़ें: भारत को किसने जिताया? जसप्रीम बुमराह ने, संजू सैमसन की गवाही है!

18वां ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लिश बैटर्स पर कंट्रोल रखा. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए. उनके इस करिश्माई ओवर से भारत ने इंग्लैंड पर प्रेशर डाला. 19वां ओवर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) लेकर आए. उन्होंने कसी गेंदबाजी करते हुए सैम करन का विकेट लिया. हार्दिक ने 19वें ओवर में 9 रन दिए.

आखिरी ओवर में इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 30 रन बनाने थे. यही 30 रन शिवम दुबे को लास्ट ओवर में बचाने थे. आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से बॉलिंग कराना उचित नहीं समझा, क्योंकि अक्षर लेफ्ट हैंड बॉलर हैं. इस क्रंच सिचुएशन में लेफ्ट हैंड बॉलर को लेफ्ट हैंड बैटर के आगे लाना ठीक नहीं था.

भारत सेमीफाइनल में 5 बॉलर्स के साथ उतरा था. इसलिए उसके पास शिवम दुबे के अलावा कोई विकल्प नहीं था. शिवम पर कम से कम दो गेंद निकालने का प्रेशर था जिन पर बाउंड्री न लगे. शिवम ने ऐसा किया भी.

ओवर की पहली गेंद पर जैकब बेथल रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद भारत की जान में जान आई. बेथल जब तक क्रीज पर थे, टीम इंडिया की जान हलक में थी. इसके बाद, शिवम ने दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन दिया. यहीं से भारत की जीत पक्की हो गई.

लेकिन, शिवम दुबे की आखिरी 3 गेंदों पर जोफ्रा आर्चर ने जिस तरह से लगातार 3 छक्के लगाए, वो काफी चिंताजनक थे. गनीमत रही कि शिवम ने इस दौरान कोई नो बॉल नहीं डाली. वर्ना, जोफ्रा ने जिस तरह से अटैक किया था, वह मैच छीन सकते थे. शिवम ने लास्ट ओवर में 22 रन दिए. टीम इंडिया यह मुकाबला सिर्फ 7 रनों से जीत पाई.

फाइनल में छठे बॉलर की जरूरत

टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे छठे बॉलर के तौर पर काफी महंगे रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10.2 ओवर की बॉलिंग में 146 रन लुटाए हैं. उनकी इस कमजोर बॉलिंग को देखते हुए भारत को फाइनल में छठे बॉलर की जरूरत होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अगर टीम इंडिया 6 बॉलर्स के साथ नहीं उतरी, तो उसके लिए खिताब जीतना मुश्किल होगा. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()