हैमिल्टन वनडे बारिश से धुलने के बाद अब टीम इंडिया इस सीरीज़ को बचाना चाहेगी. ऐसा ही कुछ बयान टीम के कप्तान शिखर धवन की तरफ से आया है. धवन ने कहा है कि अब टीम का पूरा फोकस सीरीज़ के आखिरी वनडे मैच पर है. धवन ने कहा, ऐसे दिन कोई भी कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि मौसम किसी के हाथ में नहीं है.
दूसरे वनडे में संजू को बाहर करने की वजह कप्तान शिखर धवन ने बता दी
शिखर धवन किस बात से खुश हैं?
.webp?width=360)

शिखर धवन ने मैच के बाद टीम के बल्लेबाज़ों की तारीफ की और कहा,
'मौसम हमारे कंट्रोल में नहीं है. आप सिर्फ बारिश रुकने का इंतज़ार कर सकते हैं. अब हम आगे के मुकाबले के बारे में सोच रहे हैं. ये विकेट बहुत बहुत अच्छी थी. मैंने सोचा था कि इस पर और ज़्यादा स्विंग होगी. हालांकि फिर भी सभी बल्लेबाज़ों को इंटेंट के साथ खेलते देखना बहुत अच्छा रहा.'
शिखर धवन ने मैच के धुलने के बाद संजू सैमसन को लेकर भी बात की. दरअसल टॉस के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से टीम इंडिया की आलोचना हो रही है. दरअसल दूसरे वनडे मुकाबले की टीम से संजू सैमसन को बाहर रखा गया था. ऐसे में कप्तान धवन ने टीम में हुए बदलावों पर कहा,
'हम छठा गेंदबाज़ टीम में चाहते थे, इसलिए हमने सैमसन की जगह पर दीपक हूडा को चुना. हम दीपक चाहर को भी इस्तेमाल करना चाहते थे, हमें एक और स्विंग बॉलर चाहिए था, जो किवी बल्लेबाज़ों को परेशान कर सके.'
दरअसल तीन मैच की सीरीज़ के पहले वनडे में भारत पांच गेंदबाज़ों के साथ उतरा था. ऐसे में 306 रन बनाने के बाद भी भारतीय टीम उस मुकाबले को हार गई.
शिखर धवन ने आगे टीम के युवा खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने कहा,
'टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. ऐसे में हमारी टीम की डेप्थ नज़र आती है. हम सभी युवा खिलाड़ियों को लेकर कॉन्फिडेंट हैं. यह रोमांचक है कि यह मुझे इतना युवा महसूस कराते हैं. सभी युवाओं के लिए ये अच्छा मौका है कि न्यूज़ीलैंड में आकर खेलें और अच्छा प्रदर्शन भी करें. शुभमन इन कॉन्डीशन्स में बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं, आखिरी मैच में उमरान ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की. जिस परिपक्वता को वे सभी ले रहे हैं वह अच्छा है.'
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड 1-0 से आगे है. सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. वनडे से पहले भारत ने न्यूज़ीलैंड से तीन मैच की T20 सीरीज़ को 1-0 से जीता था.
टीम इंडिया के सामने अलग समस्या आ गई है












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



