''वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर का बेहतरीन प्रदर्शन और खुद में विश्वास. इसीलिए टेस्ट क्रिकेट इतना खास है. वाशी ने डेब्यू में बेहतरीन मानसिक संतुलन दिखाया. और तुला परत मानला रे ठाकुर(तुम्हें फिर से मान गए रे ठाकुर).''
कप्तान विराट कोहली ने मराठी में शार्दुल ठाकुर की क्या तारीफ की है!
टीम इंडिया का काम बनाने वाले शार्दुल और वाशिंगटन की हो रही है तारीफ.
Advertisement

विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर. फोटो: AP
शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर. भारतीय क्रिकेट के वो दो नाम जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए हैं. ब्रिस्बेन में खेले जा रहे सीरीज़ डिसाइडर मुकाबले के तीसरे दिन मुश्किल में फंसी टीम इंडिया के लिए इन दोनों ने ऐसी ऐतिहासिक साझेदारी की कि पूरे सोशल मीडिया पर इनके ही चर्चे हैं. खास बात तो ये है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी शार्दुल और वाशिंगटन के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. विराट ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और कहा,
ब्रिस्बेन में खेले जा रहे सीरीज़ के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए थे. जवाब में भारत की टीम ने 186 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए. इसके बाद मैदान पर उतरे वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने ऐसी बल्लेबाज़ी की कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बौखला गई. दोनों ने टीम को 186 रनों से 309 रनों तक पहुंचा दिया. दोनों ने 123 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. जिसमें शार्दुल ठाकुर ने 67, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 62 रनों की शानदार पारियां खेली. इन दोनों की मदद से टीम इंडिया ने पहली पारी में 336 रन बनाए. जिससे ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 33 रनों की बढ़त ही मिल सकी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं. अब देखना होगा कि चौथे दिन भारतीय गेंदबाज़ कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















