The Lallantop

सचिन-विराट से आगे निकले स्मिथ इस तरह से आउट होंगे, किसी ने सोचा नहीं होगा!

Boxing Day test match में Steve Smith ने कमाल की पारी खेली. लेकिन स्मिथ ने जिस तरीके से अपना विकेट गंवाया, वो बेहद हैरान करने वाला रहा.

Advertisement
post-main-image
सेंचुरी लगाने के बाद आउट हुए स्टीव स्मिथ (फोटो: AP)

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day test match) में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कमाल की पारी खेली. 26 दिसंबर शुरू हुए टेस्ट मैच में स्मिथ ने शानदार सेंचुरी जड़ी. 140 रन की पारी खेल स्मिथ ने सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar trophy) में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में. लेकिन स्मिथ ने जिस तरीके से अपना विकेट गंवाया, वो बेहद हैरान करने वाला रहा. 

दरअसल, ऑस्ट्रेलियन इनिंग का 115वां ओवर आकाशदीप सिंह लेकर आए. तब स्मिथ ऐसे खेल रहे थे जैसे उनको आउट करना बिल्कुल भी आसान नहीं हो. आकाशदीप के ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ ने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पहले पैड से टकराई और फिर धीरे से जाकर स्टंप्स से टकरा गई. इस तरह से खुद को आउट होते देख स्मिथ भी हंसते हुए नजर आए. उनके आउट होने पर अब फैन्स तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

“भगवान को इतनी दया आ गई कि उन्होंने भारत को स्टीव स्मिथ का विकेट सबसे अजीबोगरीब तरीके से दे दिया.”

एक और यूजर ने लिखा,

किस्मत भी बड़ी अजीब चीज़ है। आकाशदीप की बॉल सैकड़ों बार स्टीव स्मिथ के बल्ले का किनारा और पैड को चूमते हुए निकल गई, लेकिन विकेट मिला तो सबसे अजीब तरीके से!

Advertisement

ये भी पढ़ें: धक्के पर घिरे कोहली, लेकिन कोंस्टास ने जो किया वो अंपायरों को नहीं दिखा, गावस्कर ने लपेट दिया

एक अन्य यूजर ने लिखा,

मुझे फर्क नहीं पड़ता कैसे भी विकेट मिला, स्मिथ आउट हुआ ये बड़ी बात है. वरना 500 रन हो जाना था.

एक और यूजर ने लिखा,

“स्टीव स्मिथ ऐसे आउट हुए कि गूगल मैप्स भी कंफ्यूज हो जाए.”

वहीं, एक यूजर ने लिखा,

“सिर्फ स्टीव स्मिथ ही खुद को आउट कर सकते थे!”

स्मिथ का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने इस पारी के दौरान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में  अपना 10वां शतक लगाया. वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. स्मिथ ने सचिन तेंडुलकर और  विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. दोनों के नाम 9-9 शतक हैं. स्मिथ का भारत के खिलाफ यह 11वां शतक है. वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. स्मिथ ने जो रूट को पीछे छोड़ दिया है. रूट के नाम टेस्ट में भारत के खिलाफ 10 शतक हैं.

बात मैच की करें तो मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियन टीम की पहली पारी 474 रन्स पर सिमट गई. स्मिथ के अलावा लाबुशेन ने 72, कोंस्टास ने 60 और ख्वाजा ने 57 रन्स की पारी खेली. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए.

वीडियो: मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या का सपोर्ट करें फैन्स : स्टीव स्मिथ

Advertisement