The Lallantop

IND vs AUS: बुमराह के हाथ ऐसा गंदा रिकॉर्ड लगा कि वो ये मैच हमेशा याद रखेंगे!

कारनामा भी मैच के आखिर में हुआ.

Advertisement
post-main-image
बुमराह ने अपने करियर का सबसे महंगा ओवर डाला. (Reuters)
भारत वर्सेज ऑस्ट्रेलिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 272 रन बनाए हैं. मगर एक वक्त लग रहा था ऑस्ट्रेलिया कमसे कम 350 रन बनाएगा. और ऑस्ट्रेलिया को ऐसा करने से रोका भारतीय बॉलरों ने. बुमराह, जडेजा, भुवनेश्वर, शमी ने. मगर लोगों की नजरों में सबसे ज्यादा चढ़े बुमराह. वो भी तब जब उनके हाथ 1 भी विकेट नहीं आया. वजह रही उनके तीन स्पेल. जरा नजर डालिए इन पर.
पहला स्पेल - 4 ओवर में 8 रन. दूसरा स्पेल - 2 ओवर में 4 रन. तीसरा स्पेल - 2 ओवर में 2 रन.
माने पहले 8 ओवर में मात्र 14 रन. मगर इसके बाद 9वें ओवर में बुमराह के साथ कुछ अच्छा नहीं हुआ. दरअसल इस ओवर में 19 रन गए. ये रहा फिगर - 2 4 4 4 1 4. इस तरह 9 ओवर में बुमराह के हो गए 33 रन. और ये मैच का 48वां ओवर था. डेथ ओवर, जिसके बुमराह स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. खैर कभी-कभी पिटाई भी हो जाती है. और ये 19 रन की पिटाई बुमराह को हमेशा याद रहने वाली है. वो इसलिए क्योंकि ये बुमराह के करियर का सबसे महंगा ओवर हो गया है. खैर 50वें ओवर में बुमराह ने वापसी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए. हालांकि विकेट नहीं ले सके. विकेट लेने की बात करें तो भुवनेश्वर ने 3 विकेट निकाले तो जडेजा और शमी ने 2-2 विकेट लिए. कुल मिलाके अच्छा बॉलिंग परफॉर्मेंस रहा. अब बारी बल्लेबाजों की है कि वो बॉलरों की मेहनत पर पानी न फेरें. मैच और सीरीज दोनों जीतें.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement