The Lallantop

ये बात जानकर इंडियन फैंस का सीना और चौड़ा हो जाएगा!

ऑस्ट्रेलिया का ऐसा घमंड तोड़ा है कि अब दोबारा नहीं बोल पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत और जोश हेज़लवुड. फोटो: AP
ऋषभ पंत, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर...कितने ही नाम आप इस लिस्ट में जोड़ सकते हैं. ये सब वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में गाबा का घमंड तोड़ दिया है. भारतीय टीम ने 2020-21 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया है. ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज़ के चौथे मैच में भारत ने 328 रनों के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया है. गाबा में 32 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की हार: 1988 में आखिरी बार वेस्टइंडीज़ की दिग्गज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से इस मैदान पर हराया था. लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के इस मैदान पर 31 मुकाबले खेले. लेकिन कभी भी उसकी हार नहीं हुई. 31 मैच 32 साल बाद जब ऑस्ट्रेलिया की टक्कर भारत से हुई तो टीम इंडिया ने 2021 में इस मैच को जीतकर इतिहास रच दिया. पिछले 32 सालों में दुनियाभर की बड़ी टीमों ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया, ब्रिस्बेन में मैच खेला. लेकिन जो काम भारत ने कर दिया वो कोई दूसरा नहीं कर पाया. इस रिकॉर्ड के बाद भारतीय फैंस भी कह पाएंगे कि हमारी टीम, हमारे दिलों में तो नंबर 1 है. भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चौथे टेस्ट में क्या हुआ: सीरीज़ का चौथा मुकाबला खेलने उतरी दोनों टीमें सीरीज़ में 1-1 की बराबरी पर थी. ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और मार्नस लाबुशेन के शतक के साथ 369 रन बनाए. जवाब में भारत की टीम ने वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई सातवें विकेट की साझेदारी की मदद से 336 रन बना दिए. ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी पारी में 33 रनों की बढ़त थी. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 294 रनों पर खत्म हुई. मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट अपने नाम किए. लेकिन भारत के सामने चौथी पारी में आखिरी दिन 328 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा जा चुका था. चौथे दिन का खेल खत्म हुआ तो भारत ने 4/0 रन बनाए. लेकिन आखिरी दिन सबसे पहले शुभमन गिल के 91, फिर चेतेश्वर पुजारा की जुझारू 56 रनों की पारी और आखिर में ऋषभ पंत के नाबाद 89 रनों के साथ भारत ने इस मैच और सीरीज़ को जीत लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement