भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान कर दिया गया है. 16 सदस्यीय टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में है. जबकि टीम में विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की वापसी हुई है. वहीं चोट के कारण टेस्ट सीरीज़ से बाहर हुए डेविड वॉर्नर का नाम भी स्क्वाड में शामिल है. वनडे सीरीज़ की शुरुआत 17 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले से होगी.
टीम में मैक्सवेल के अलावा ऑलराउंडर मिचेल मार्श और फास्ट बोलर झाय रिचर्डसन की भी वापसी हुई है. मार्श टखने की चोट के कारण काफी समय से क्रिकेट से दूर थे. वहीं रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जनवरी की शुरुआत से ही क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि चोट के कारण टेस्ट सीरीज़ से बाहर होने वाले फास्ट बोलर जोश हेजलवुड वनडे टीम का भी हिस्सा नहीं है. जबकि डेविड वॉर्नर और एश्टन एगर का नाम भी इस टीम में है. ये दोनों ही खिलाड़ी बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं.
दूसरे टेस्ट के दौरान वॉर्नर को हाथ पर चोट लगने की वजह से हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था. वहीं एश्टन एगर घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए वापस लौट गए. जबकि टीम के कप्तान पैट कमिंस भी निजी कारणों की वजह से दूसरे टेस्ट के बाद घर गए हैं. हालांकि तीसरे टेस्ट से पहले उनके वापस आने की संभावना है.
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम में इन तीन धाकड़ प्लेयर्स की वापसी हुई है!
ऑस्ट्रेलिया ने काफी दमदार टीम चुनी है
Advertisement
.webp?width=360)
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (PTI)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
#वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे- 17 मार्च (मुंबई)
दूसरा वनडे- 19 मार्च (विशाखापत्तनम)
तीसरा वनडे- 22 मार्च (चेन्नई)
Advertisement
#वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम:
पैट कमिंस (c), मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा, झाय रिचर्डसन, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी(WK), कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस.
#वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (WK), हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट.
वीडियो: रोहित शर्मा कप्तानी में में विराट कोहली के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं
Advertisement






















