स्मिथ की SCG वाली 'बेईमानी' को रोहित शर्मा ने मैदान पर ऐसा जवाब दिया!
रोहित शर्मा से सतर्क रहेंगे ऑस्ट्रेलियंस.
Advertisement

रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ. फोटो: AP
भारत-ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन टेस्ट में दोनों टीमें सीरीज़ जीतने के लिए जी-जान से लगी हैं. ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन भारत के सामने 328 रनों का लक्ष्य रखा है. ऐसे में भारतीय टीम अगर पांचवे दिन तक खेलती है तो फिर या तो भारत जीतेगा या फिर मैच ड्रॉ होगा. नहीं तो वो नतीजा निकलेगा जिसे कोई भी भारतीय फैन नहीं चाहता. लेकिन इस दिलचस्प मुकाबले के चौथे दिन मोहम्मद सिराज के पांच विकेटों के अलावा भारतीय गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया. गेंदबाज़ों के साथ-साथ टीम इंडिया के फील्डर्स. खासकर रोहित शर्मा मैदान पर सबसे ज़्यादा एक्टिव नज़र आए.
शैडो बैटिंग करने लगे रोहित शर्मा:
इसी एक्टिवनेस में रोहित चलते मैच के बीच विकेटों के आगे आकर खड़े हो गए और शैडो बैटिंग करने लगे. लेकिन जिस वक्त रोहित ये कर रहे थे. उस वक्त स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर मौजूद थे. जिसकी वजह से रोहित के ऐसा करने ने खूब सुर्खियां बटोरी. क्योंकि सिडनी टेस्ट में स्टीव स्मिथ के कुछ ऐसा ही करने पर विवाद हो गया था. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऋषभ पंत के आउट होने के बाद स्मिथ क्रीज़ पर आए और कुछ करने लगे. देखने पर लगा जैसे वो ऋषभ पंत का बैटिंग गार्ड मिटाने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि बाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि वो अकसर ऐसा करते हैं और वो गार्ड मिटाने की नहीं बल्कि शैडो बैटिंग कर रहे थे.
हालांकि रोहित और स्मिथ के क्रीज़ पर आने के बीच एक बड़ा फर्क और है. जहां स्मिथ SCG में शैडो बैटिंग के साथ-साथ क्रीज़ पर पैर रगड़ते भी दिखे थे. वहीं रोहित शर्मा ने क्रीज़ पर ना तो पैर रगड़ा और ना ही वहां ज़्यादा समय बिताया. रोहित शर्मा इस पूरी टेस्ट सीरीज़ में फील्ड में जबरदस्त एक्टिव दिखे हैं. कई पूर्व ऑस्ट्रेलियन्स भी रोहित शर्मा की इस पॉज़ीटिव अप्रोच को भारतीय टीम के लिए प्लस प्वॉइंस बता रहे हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















