The Lallantop

पिच से डरे कंगारुओं ने बदला अपना 140 साल पुराना इतिहास!

कोटला में क्या कर रही ऑस्ट्रेलिया?

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (PTI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टॉस के बाद कंगारू कप्तान पैट कमिंस द्वारा बताई गई प्लेइंग इलेवन देख, हर कोई हैरान रह गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कंगारू टीम ने इस मुकाबले में टीम में दो बदलाव किए हैं. मैट रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड जबकि स्कॉट बोलैंड की जगह मैथ्यू कुनमैन को टीम में शामिल किया गया है. मतलब कंगारू टीम इस मैच में सिर्फ़ एक फास्ट बोलर के साथ उतरी है. ऐसा मौका क़रीब 140 साल बाद आया है, जब कंगारू टीम सिर्फ एक फास्ट बोलर के साथ मैदान पर उतरी है.

इससे पहले साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस इकलौते फास्ट बोलर के तौर पर उतरे थे. हालांकि इस मैच में ऑलराउंडर हिल्टन कैटराइट टीम के साथ थे, जो कि मीडियम पेस बोलिंग करते थे.

Advertisement
# कुनमैन को मिला मौका

दिल्ली की पिच को ध्यान में रखते हुए कंगारू टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है. वहीं ट्रेविस हेड को भी शामिल कर लें, तो स्पिनर्स की संख्या चार हो जाती है. इस मैच में मौका पाने वाले 26 साल के मैथ्यू कुनमैन एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं. जिन्होंने अब तक आस्ट्रेलिया के लिए चार वनडे मैच खेले हैं.

उन्होंने इन मैचेज में छह विकेट हासिल किए हैं. कुनमैन ने अभी तक 13 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. जबकि वो मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी एक बार कर चुके हैं.

Advertisement
# दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़े कुनमैन

शुरुआत में कुनमैन इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियन टीम का हिस्सा नहीं थे. मिचल स्वैप्सन की स्वदेश वापसी के बाद उन्हें बाद टीम का हिस्सा बनाया गया. कुनमैन के अलावा कंगारू टीम में बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर एश्टन एगर भी मौजूद हैं. लेकिन टीम ने इस मैच के लिए कुनमैन को वरीयता दी. बताते चलें कि नागपुर टेस्ट मैच में कंगारू टीम दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाद के साथ मैदान पर उतरी थी.

# भारत की प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

# ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: 

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (w), पैट कमिंस (c), टॉड मर्फी, नाथन लॉयन, मैथ्यू कुनमैन 
 

वीडियो: Ind vs Aus के पहले टेस्ट मैच के बाद नागपुर की पिच पर जाडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के मज़े ले लिए!

Advertisement