सिडनी में इंडियन प्लेयर्स के साथ ऐसा क्या हुआ कि रहाणे को इसकी शिकायत करनी पड़ी
दर्शकों पर लगा संगीन आरोप.
Advertisement

Captain Ajinkya Rahane ने Jasprit Bumrah, Mohammed Siraj समेत चार प्लेयर्स से हुए Racial Abuse की शिकायत की है (एपी फोटो)
सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम बैकफुट पर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी मिलाकर 197 रन की लीड ले चुकी है. अभी उनके आठ विकेट बाकी हैं. इस बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से एक चौंकाने वाली ख़बर आई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपने प्लेयर्स पर हुई रंगभेदी टिप्पणियों की शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट का दावा है कि कम से कम चार भारतीय प्लेयर्स को रंगभेदी गालियां दी गई हैं. क्रिकबज़ का दावा है कि यह सिडनी टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन की बात है. इस बात का खुलासा तीसरे दिन हुआ.
# Sydney में Racist Abuse!
दिन का खेल खत्म होने पर कैप्टन अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन के साथ कई सीनियर प्लेयर्स ने अंपायर पॉल राइफल और पॉल विल्सन से बात की. उनसे इस बात की शिकायत करी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को रंगभेदी गालियां दी जा रही हैं. रिपोर्ट है कि दिन का खेल खत्म होने के बाद अंपायर्स, सिक्यॉरिटी के लोगों और भारतीय प्लेयर्स के बीच लगभग पांच मिनट तक चर्चा हुई. इसके बाद टीम इंडिया कुछ देर अपने ड्रेसिंग रूम में रुकी. यहां टीम इंडिया के सिक्यॉरिटी ऑफिसर ने ग्राउंड के सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स के साथ चर्चा की. साथ ही उन्होंने ICC के सिक्यॉरिटी ऑफिसर से भी बात की. इस मामले में क्रिकइंफो का दावा है कि कम से कम चार भारतीय प्लेयर्स को रंगभेदी गालियां दी गई हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि भारत ने इस बारे में लिखित शिकायत दर्ज कराई है या नहीं. इन रंगभेदी टिप्पणियों/गालियों के बारे में भी ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई हैं. मैच रेफरी डेविड बून ने भी भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर ऑफिशल्स से बात की. बात दें कि बीते बरस ऐसा ही कुछ इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर के साथ हुआ था. न्यूज़ीलैंड के एक फैन ने उनपर रंगभेदी टिप्पणियां की थीं. जांच में आरोप सही पाए जाने के बार 28 साल के इस फैन को न्यूज़ीलैंड ने अपने सभी स्टेडियमों से बैन कर दिया था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















