The Lallantop

वीडियो: ऋषभ पंत ने ऐसा कूटा कि बेईमानी पर उतर आए 'सैंडपेपर गेट' वाले स्टीव स्मिथ

कैमरे में दर्ज हुई स्मिथ की हरकत.

Advertisement
post-main-image
Rishabh Pant का Batting Guard मिटाते रंगे हाथ पकड़े गए Steve Smith (एपी फोटो)
ऋषभ पंत. जिनके लिए हाल ही में मैंने लिखा था कि वह महान बल्लेबाज नहीं बन सकते. क्योंकि उन्हें अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना नहीं आता. अब ऐसा लग रहा है कि पंत ने लल्लनटॉप के ऐप पर वो कॉपी पढ़ ली है. और उनने मुझे जवाब दे दिया. सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में पंत ने 97 रन कूट दिए. पंत और पुजारा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 148 रन की पार्टनरशिप की. अपनी इस पारी के दौरान पंत पूरे वक्त तक ऑस्ट्रेलियन बोलर्स पर हावी रहे. उन्होंने मनचाहे अंदाज में गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा. सिर्फ 102 के टोटल पर रहाणे के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर आए. टीम मैनेजमेंट ने इस पारी में पंत को हनुमा विहारी से ऊपर भेजकर एक रिस्की चाल चली. और पंत ने उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश की. # Smith की बेईमानी उन्होंने आते ही काउंटर अटैक करना शुरू किया. हर ऑस्ट्रेलियन बोलर, खासतौर से नाथन लॉयन पर खूब चौके-छक्के उड़े. इन सबके बीच, लंच से पहले हुए ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कंगारुओं का धैर्य चुक गया. उन्होंने गली क्रिकेट जैसी हरकतें शुरू कर दीं. सैंडपेपर गेट वाले स्टीव स्मिथ चलते हुए क्रीज़ पर आए. ऋषभ पंत के गार्ड पर खड़े हुए. कुछ सेकेंड इधर-उधर देखा. फिर अपने जूते से पंत का गार्ड खुरचने लगे. स्मिथ ने जानबूझकर अपने जूतों से खुरचकर पंत का गार्ड मिटा दिया. फॉक्स और सोनी पर मैच देखने वालों को तो ये चीज नहीं दिखी. क्योंकि यहां पर ब्रेक के दौरान आमतौर पर स्पेशल शो या फिर ऐड आते हैं. लेकिन अमेरिका में मैच देख रहे लोगों को स्मिथ की ये हरकत दिख गई. दरअसल वहां का ब्रॉडकास्टर ब्रेक के दौरान स्टंप कैमरे का व्यू दिखाता है. बस, फिर क्या था. लोगों ने इसे पकड़ लिया. और वीडियो ट्विटर पर आते ही छा गया. इस वीडियो से भारतीय फैंस काफी गुस्सा थे. हालांकि पंत को इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ा. वह वापस आए और दोबारा से गार्ड लेकर अपनी पारी वहीं से शुरू कर दी. लंच के बाद के सेशन में उन्हें नाथन लॉयन ने आउट किया. पंत ने आउट होने से पहले 118 गेंदों पर 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement