The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan cricket team head coach mike hesson defended spin friendly pitch first odi against australia

पाकिस्तान स्पिन फ्रेंडली पिच बनवाता है? कोच ने सवाल उठाने वालों को नसीहत दे दी

स्पिन पिच को लेकर हेड कोच Mike Hesson का पॉइंट ऑफ व्यू सामने आया है. उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट को 2027 वर्ल्ड कप के दौरान मिलने वाली कंडीशन्स के बारे में अंदाजा है.

Advertisement
pic
2 जून 2026 (पब्लिश्ड: 04:50 PM IST)
 Mike Hesson,  Pakistan cricket team head coach Mike Hesson, Mike Hesson on spin pitch, Mike Hesson on rawalpindi spin pitch, pak vs aus, pak vs aus 1st odi, australia tour of pakistan, pak vs aus odi series 2026, माइक हेसन, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2026
माइक हेसन स्पिन फ्रेंडली पिचों के पक्ष में हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ODI में 5 विकेट से हराया था. मैच में डेब्यू कर रहे पाकिस्तान के स्पिनर अराफात मिन्हास (Arafat Minhas) ने 5 विकेट लिए थे. जिसके बाद से चर्चा होने लगी कि पाकिस्तान स्पिन फ्रेंडली पिच बनवा कर मैच जीतता है. इस पूरे मसले पर पाकिस्तान के हेड कोच माइक (Mike Hesson) हेसन का जवाब सामने आया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहा. रावलपिंडी की पिच पर दोनों टीमों के स्पिनर्स ने 62.3 ओवर्स बॉलिंग की. और 11 विकेट लिए. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 2 पेसर और 4 स्पिनर्स खिलाए थे. और ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन जोस इंगलिस ने पार्ट टाइम स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशा और मार्नस लाबुशेन से बॉलिंग करवाई.

स्पिन पिच को लेकर हेड कोच माइक हेसन का पॉइंट ऑफ व्यू सामने आया है. उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट को 2027 वर्ल्ड कप के दौरान मिलने वाली कंडीशन्स के बारे में अंदाजा है. 2027 में 50 ओवर वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि स्पिन फ्रेंडली पिच पर कैसे टीम की तैयारी होगी. हेसन का मानना है कि पाकिस्तान की टीम वहां की कंडीशन्स के हिसाब से ही तैयारी कर रही है. 

माइक हेसन ने स्पिन फ्रेंडली पिच पर सवाल उठाने वालों को साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा,

मैंने सुना है कि पाकिस्तान की पिचें साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ठीक नहीं हैं. पहली बात 2027 वर्ल्ड कप को साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर होस्ट कर रहे हैं. जिम्बाब्बे और नामीबिया के वेन्यूज पर स्पिन बड़ा फैक्टर होगी.

माइक हेसन ने आगे बताया,

साउथ अफ्रीका में सभी पिच पेस और बाउंसी हैं, यह सच नहीं है. हां, यह सही है कि कुछ पिचें बाउंसी हैं. लेकिन, पूरे देश में कंडीशन्स अलग-अलग हैं.

पाकिस्तान ने किया था क्लीन स्वीप

पाकिस्तान की टीम ने दिसंबर 2024 में साउथ का टूर किया था. तब पाकिस्तान ने 3 ODI मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

पार्ल में हुए सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के 8 विकेट गिरे थे. इनमें से 7 विकेट पाकिस्तानी स्पिनर्स ने लिए. सलमान अली आगा के नाम 4 विकेट थे. उनके अलावा अबरार अहमद को 2, और सैम आयूब को एक विकेट मिला. पाकिस्तान ने यह मैच 3 विकेट से जीता था.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड हुए टिम डेविड, अंपायर पर बर्फ फेंकना पड़ा भारी

सीरीज का तीसरा ODI जोहान्सबर्ग में हुआ. इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम 308 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. टीम 271 रनों पर ऑल आउट हो गई. मैच में 5 विकेट स्पिनर्स के नाम रहे. सुफियान मुकीम ने 4 विकेट लिए. एक विकेट सैम आयूब को मिला. पाकिस्तान ने तीसरा वनडे DLS के तहत 36 रनों से जीता था. 

वीडियो: क्या IPL में पाकिस्तानी गेंदबाज की एंट्री होगी?

Advertisement

Advertisement

()