The Lallantop

इस बार सिर्फ ऑनलाइन टिकट से ही मिल जाएगी वर्ल्ड कैप मैच में एंट्री? जय शाह ने बता दिया है

वर्ल्ड कप का टिकट कबसे मिलेगा, इसको लेकर जय शाह ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
टिकट की बिक्री को लेकर जय शाह का बयान (PTI)

वर्ल्ड कप का शेड्यूल (World Cup) आने के बाद से ही फैन्स टिकट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इसको लेकर बड़ा अपडेट आया है. दरअसल, वर्ल्ड कप में फैन्स को ई-टिकटिंग की सुविधा नहीं मिलेगी. स्टेडियम में जाकर मैच देखने के लिए फैन्स को फिजिकल टिकट लेना होगा. BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ये जानकारी दी है.

जय शाह के मुताबिक, ई-टिकटिंग की सुविधा को पहले बाइलैटरल सीरीज के दौरान लागू की जाएगी और उसके बाद ही बड़े इवेंट्स में इसका इस्तेमाल होगा. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम इस बार E-टिकट का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. फिजिकल टिकट हासिल करने के लिए एडवांस में 7-8 सेंटर बनाए जाएंगे और इसे लेना अनिवार्य होगा. जय शाह ने कहा कि अहमदाबाद और लखनऊ जैसे बड़े क्षमता वाले स्टेडियम में E-टिकट को मैनेज करना काफी मुश्किल होगा. हमारी प्लानिंग ये है कि हम पहले बाइलैटरल सीरीज में E-टिकटिंग को लागू करेंगे. इसके बाद ही इसे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में इस्तेमाल में लाएंगे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, देश के किसी भी स्टेडियम में मैच देखने के लिए फिजिकल टिकट होना अनिवार्य होता है. ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद भी फैन्स को स्टेडियम या किसी निर्धारित स्थान पर जाकर फिजिकल टिकट लेना होता है. ऐसे में फैन्स को काफी परेशानी होती है. यही वजह है कि लोग E-टिकट की मांग कर रहे थे. इसके अलावा जय शाह ने बताया कि ICC और BCCI जल्द ही टिकटों की बिक्री की तारीख की घोषणा करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका ऐलान अगले हफ्ते तक हो सकता है.

Advertisement
शेड्यूल में बदलाव

न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सेक्रेटरी ने कहा कि वर्ल्ड कप शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकते हैं. ICC के तीन फुल मेंबर्स ने इसपर आपत्ति जताई है. जय शाह ने बिना किसी मेंबर बोर्ड का नाम लेते हुए कहा,
 

‘तीन सदस्य देशों ने ICC को लिखकर अपने वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव की मांग की है. कुछ मेंबर्स ने कहा है कि उनके दो मैचेज़ के बीच कम गैप है. जबकि कुछ गेम्स के बीच उनका छह दिन का गैप है. हम बस डेट्स और टाइम बदलने की कोशिश कर रहे हैं, वेन्यूज नहीं. दो-तीन दिन में चीजें ठीक कर ली जाएंगी.’

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड वर्ल्ड कप देखने वाले फ़ैन्स को फ्री पानी देने पर भी विचार कर रहा है. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘हम वर्ल्ड कप गेम्स के दौरान दर्शकों को फ्री पानी देने पर काम कर रहे हैं.’

इससे पहले, ICC और BCCI ने पिछले ही महीने वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया था. शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान को 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ना था. लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि इस मैच को 14 अक्टूबर को कराया जा सकता है. PTI रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया,

‘15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन होगा, इसलिए सुरक्षा एजेंसी ने सलाह दी है कि इस मैच को रीशेड्यूल कर दिया जाए. क्योंकि ये मैच बड़ा है और इसमें काफी सुरक्षा की जरूरत होगी.’

बता दें कि BCCI ने वर्ल्ड कप गेम्स होस्ट कर रही सारी स्टेट एसोसिएशन को 28 जुलाई को एक मीटिंग के लिए बुलाया है. एक स्टेट यूनिट अधिकारी के मुताबिक, इस मीटिंग के जरिए वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रिपोर्ट ली जाएगी.

वीडियो: ईशान किशन विकेटकीपिंग में गलती कर गए, रविंद्र जडेजा ने ऐसे बचा लिया!

Advertisement