ईशान किशन (Ishan Kishan). नाम तो जानते होंगे. टीम इंडिया के फायरब्रांड बैटर. एक समय वह रेग्युलर खिलाड़ी थे. तीनों फॉर्मेंट में खेलते थे. उसके बाद वह टीम (Team India) से ड्रॉप हो गए. वापसी के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन, वापसी नहीं हुई. 785 दिन बाहर रहे. 2024 में बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी हटा दिया गया. टीम इंडिया में वापसी के स्ट्रगल के दौरान उन्होंने यह सब झेला.
"तब विराट भाई ने मुझे संभाला", ईशान किशान की बातें फैन्स को इमोशनल कर देंगी
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि एक बार आईपीएल मैच में वह विराट कोहली (Virat Kohli) के सामने रो देने वाले थे.


फिर, दो साल से ज्यादा समय के बाद उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई. कमबैक ऐसा, जिसने तबाही मचा दी. ईशान किशन की वापसी की कहानी यादगार है. हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में स्ट्रगल पीरिएड को याद किया. इस दौरान ईशान ने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उन इमोशनल पलों को भी शेयर किया, जब वह रो देने वाले थे.
ईशान का बुरा दौरईशान अब टीम इंडिया का हिस्सा हैं. लेकिन, कुछ साल अंदर-बाहर होते रहे. 2021 में वह IPL में बुरे दौर से गुजर रहे थे. तब वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. एक साल पहले यानी IPL 2020 में उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए 516 रन स्कोर किए. RCB के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली. लेकिन अगले सीजन यानी 2021 में फ्लॉप रहे. वह 10 मैचों में सिर्फ 241 रन बना पाए. 2020 IPL में जब उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 99 रन बनाए, तो उसके बाद विराट कोहली उनके पास आए. तब मैच के बाद इयान बिशप ने ऑन एयर कहा था कि कोहली उनके पास आए और परेशान ईशान से बात की. उन्हें दिलासा दिया.
ये भी पढ़ें: वॉलीबॉल प्लेयर युजी निशिदा के माफी मांगने का अंदाज क्यों वायरल हो गया?
मैच के बाद ईशान काफी परेशान दिख रहे थे. क्योंकि, 99 रनों की पारी खेलने के बावजूद वह मुंबई को जीत नहीं दिला पाए. इस टाई मैच को सुपर ओवर में RCB ने जीता था. हाल ही में टू स्लॉगर पॉडकास्ट (2 Sloggers Podcast) में बात करते हुए ईशान ने उन भावुक पलों को याद किया. उन्होंने कहा,
एक मैच के दौरान मैं बहुत दुखी था. आपको याद होगा एक वीडियो आया था. जिसमें मैं रोने ही वाला था. विराट भाई ने मुझे संभाला. बस किसी तरह से अपने आंसू रोके हुए था. उन्होंने मुझे लेटे हुए देखा. विराट ने सोचा, बेचारा बच्चा आज बहुत ज्यादा सोच रहा होगा.
इसके बाद, अगले साल ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली. तब उन्होंने चट्टोग्राम में धुंआधार बैटिंग करते हुए सिर्फ 121 गेदों पर दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. तब कोहली ही नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे. दोनों बैटर्स ने दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की पार्टनरशिप की थी.
785 दिन बाद हुई वापसीईशान किशन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर 2023 को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इस T20I मुकाबले में वह खाता नहीं खोल पाए. उसके बाद उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया. दो साल से ज्यादा समय तक बाहर रहे.
आखिर, 785 दिन बाद उन्होंने 21 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में नागपुर में वापसी की. इस दौरान उन्होंने आक्रामक बैटिंग करते हुए अपोनेंट बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी. कीवियों के खिलाफ 4 इनिंग्स में उनका स्कोर 8, 76, 28 और 103 रन रहा. उन्होंने टोटल 215 रन बनाए.
अब ईशान किशन 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं. ऐसा माना रहा है कि उनसे वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कराया जा सकता है.
वीडियो: संजय मांजरेकर विराट कोहली पर क्या बोल गए?















.webp?width=120)



