The Lallantop

शाहिद कपूर की 'ओ रामियो' पर मुक़दमा, बैन हो जाएगी फिल्म?

13 फरवरी को 'ओ रोमियो' रिलीज़ होनी है, और 6 फरवरी को कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी.

Advertisement
post-main-image
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज़ होगी.

क्या Shahid Kapoor की O Romeo बैन हो जाएगी? Sunny Deol की Ghatak 2 के बारेइमें क्या अपडेट है? Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana के कौन सा इवेंट Gateway of India पर होने वाला है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' बैन हो जाएगी? 

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' फिर से उलझ गई है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक हुसैन उस्तरा नाम के जिस गैंगस्टर के जीवन से ये फिल्म प्रेरित है, उसकी बेटी सनोबर शेख ने मुक़दमा कर दिया है. मुंबई के एक सिविल कोर्ट में सनोबर ने लॉ सूट फाइल करते हुए फिल्म पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है. सनोबर के मुताबिक इसमें उनके पिता को गैंगस्टर की तरह दिखाया गया है. जबकि उन्होंने कई बदमाशों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की थी. सनोबर के मुताबिक उनके पिता की ट्रैजिक कहानी को कमाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. विशाल भारद्वाज की ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज़ होनी है और 6 फरवरी को कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी.

Advertisement

# 'स्क्रीम 7' का ट्रेलर आउट, 27 फरवरी को होगी रिलीज़  

'स्क्रीम' फ्रैंचाइज़ की सातवीं फिल्म का ट्रेलर आया है. ट्रेलर की शुरुआत मास्क पहने एक खूनी के सीन से होती है, जो भीड़ के पीछे चल रहा है. ट्रेलर में नेवे कैम्पबैल और कर्टनी कॉक्स सहित लगभग पूरी ओरिजनल कास्ट नज़र आ रही है. केविन विलियमसन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी.

# मिलाप ज़वेरी ने छोड़ दी टाइगर-विद्युत की फिल्म

Advertisement

टाइगर श्रॉफ़, विद्युत जामवाल और तेलुगु एक्टर कीर्ति शेट्टी को लेकर एक फिल्म बन रही है. पहले इसे मिलाप ज़वेरी डायरेक्टर करने वाले थे. मगर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक वो टी-सीरीज़ के इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं. टाइगर और विद्युत की इस फिल्म के लिए मेकर्स दूसरा डायरेक्टर तलाश रहे हैं. ख़बर है कि मिलाप टी-सीरीज़ की ही दूसरी फिल्म डायरेक्ट करेंगे. इसमें हर्षवर्धन राणे लीड एक्टर हैं. 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद ये दोनों फिर साथ काम करने वाले हैं.

# सनी देओल की 'घातक' का सीक्वल बनेगा?

सनी देओल की फैन फेवरेट फिल्म 'घातक' का सीक्वल बनने की हलचल शुरू हो चुकी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार संतोषी ने इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है. चूंकि सनी इन दिनों मनाली में हैं, इसलिए राजकुमार संतोषी स्क्रिप्ट लेकर उनसे मिलने मनाली ही पहुंच गए. दोनों की मुलाक़ात हो चुकी है. कुछ भी कन्फर्म होते ही हम आपको अपडेट देंगे.  

# गेटवे ऑफ इंडिया पर सामने आएंगे 'रामायण' के पात्र

इस राम नवमी टीम 'रामायण' बड़ा सरप्राइज़ देने वाली है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 27 मार्च को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ग्रैंड इवेंट होगा. यहां फिल्म के कैरेक्टर्स के लुक रिवील किए जाएंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कुछ लोगों को इन्विटेशन भेज दिए हैं.  रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे इवेंट में मौजूद रहेंगे. केंद्र और राज्य सरकार ने कुछ वरिष्ठ नेताओं के आने की ख़बर भी है.

# कल आएगा सिद्धांत-मृणाल की फिल्म का ट्रेलर

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर कल आएगा. ये ओल्ड स्कूल रोमैंटिक फिल्म है. इसे ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है. फिल्म में इला अरुण, संदीपा धर, आएशा रज़ा और अचिंत कौर भी ज़रूरी किरदारों में हैं. इसे रवि उद्यावर ने डायरेक्ट किया हैं. 

वीडियो: 2 करोड़ की फिरौती की वजह से टला 'ओ रोमियो' का ट्रेलर?

Advertisement