मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बंगाल शमी ने एक पारी में 8 विकेट लिए. उनकी टीम तो हार गई लेकिन इस मैच में बॉलिंग से शमी ने एक बार फिर इंडियन टीम में अपनी जगह को लेकर चर्चा छेड़ दी है. शमी के कोच ने भी सेलेक्टर्स पर जमकर नाराजगी जताई. उन्होंने ये तक कह दिया कि सेलेक्टर्स अब शमी को भूल गए हैं.
‘सेलेक्टर्स भूल गए हैं…’, रणजी में शानदार बॉलिंग के बाद शमी के कोच ने मैनेजमेंट को बुरा सुनाया
मैच में जम्मू कश्मीर की पहली पारी में शमी ने 22.1 ओवर बॉलिंग की. उन्होंने 90 रन देकर 8 विकेट लिए. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का बेस्ट फिगर था.


शमी के कोच और क्या-क्या कहा, ये तो जानेंगे. उससे पहले शमी की बॉलिंग की बात कर लेते हैं.
मैच में जम्मू कश्मीर की पहली पारी में शमी ने 22.1 ओवर बॉलिंग की. उन्होंने 90 रन देकर 8 विकेट लिए. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का बेस्ट फिगर था. शमी ने तीन मेडन ओवर भी फेंके. और टीम को पहली पारी में 26 रनों की लीड दिलाई. लेकिन बाद में बंगाल की बैटिंग ने सब कुछ बिगाड़ दिया और टीम दूसरी पारी में 99 पर ऑलआउट हो गई. और जम्मू ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया.
सेलेक्टर्स के डिसीजन पर नाराजगी जताते हुए शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा,
“मुझे भी लगता है कि सेलेक्टर्स अब उसे भूल गए हैं.”
कोच का गुस्सा समझ में आता है. शमी लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं. उनकी फिटनेस पर कोई सवाल नहीं. 20-22 ओवर फेंके, 8 विकेट लिए, फिर भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है. कोच ने आगे कहा,
“उसके जैसा गेंदबाज टीम इंडिया में नहीं है. शमी रेड-बॉल का मास्टर है. हम दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट हार रहे हैं, फिर भी उसे बाहर रखा गया है.”
कोच बदरुद्दीन ने ये भी कहा,
“मैंने बस उसे उसकी परफॉर्मेंस पर ध्यान देने को कहा है. कब तक उसे ऐसे इग्नोर किया जाएगा?”
बता दें कि शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंडिया के लिए खेले थे. उसके बाद से सेलेक्टर्स (अजित अगरकर वाली कमेटी) ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. शमी ने रणजी के इस सीजन में अब तक 36 विकेट लिए हैं और सैयद मुश्ताक अली में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया है.
अब देखना है कि क्या शमी की इस परफॉर्मेंस के बाद सेलेक्टर्स क्या फैसला लेते हैं. या उन्हें अभी भी इग्नोर किया जाता है. शमी IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. यहां भी उनकी परफॉर्मेंस पर सबकी नजरें रहेंगी.
वीडियो: शमी को इंडिया टीम में भले ही जगह न मिल रही हो, लेकिन IPL की टीमों में उनके लिए होड़ लग रही















.webp?width=120)





