The Lallantop

बारातियों ने दुल्हन पर लुटा दिए 8.5 करोड़ के नोट? सच ये निकला

Punjabi Wedding Cash Viral Video: वायरल वीडियो में शादी में दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपये के नोट लुटाने का दावा किया गया. दूल्हे के भाई और शादी में मौजूद रहे डीजे वाले ने वायरल वीडियो पर कुछ अलग दावे किए हैं.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो में दुल्हन पर नोटों की गड्डियां लुटाते दिखे बाराती. (Photo: ITG)

शादियों में नोट लुटाना कोई नई बात नहीं है. अक्सर लोग शादी के दौरान नाच-गाने के साथ हवा में नोट उछालते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए. दावा था कि वैलेंटाइन डे पर पंजाब की एक शादी में बारातियों ने दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपये के नोट लुटाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के कार्यक्रम में दुल्हन खड़ी हुई है और आस-पास के लोग उस पर नोटों की बारिश कर रहे हैं. दुल्हन के चारों तरफ जमीन पर नोट ही नोट पड़े दिखाई दे रहे हैं. जैसे नोटों की नदी बह रही हो. वीडियो के साथ कहा जा रहा था कि शादी में कुल 8.5 करोड़ रुपये के नोट लुटाए गए.

क्या है सच्चाई?

हालांकि, अब वायरल दावे की सच्चाई भी सामने आ गई है. आजतक से जुड़े अमन कुमार भारद्वाज के इनपुट के मुताबिक पूरी घटना पंजाब के तरनतारन जिले की है. यहां 14 फरवरी को एक दंपत्ति की शादी थी. शादी में जश्न के बीच हवा में नोट भी लुटाए गए. लेकिन नोटों की कीमत उससे काफी कम है, जितनी सोशल मीडिया पर बताई जा रही है.

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, खुद शादी के डीजे वाले और इवेंट मैनेजर ने बताया कि इतने नोट नहीं लुटाए गए, जितना दावा किया जा रहा है. डीजे और इवेंट मैनेजर का कहना है कि शादी में भारतीय नोटों के साथ-साथ डॉलर भी लुटाए गए. इन नोटों की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये थी. डीजे वाले का कहना है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा झूठा है कि करोड़ों रुपये के नोट लुटाए गए हैं.

खुद दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने भी मीडिया को पूरी सच्चाई बताई. उन्होंने आजतक को बताया,

मेरे भाई का ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का बिजनेस है. उसकी 14 फरवरी को शादी थी. हम पैसों की बारिश करके उसे सेलिब्रेट कर रहे थे, लेकिन वो नोट करीब 2 लाख की कीमत के थे. सोशल मीडिया में उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है, जो गलत है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में TTE ने युवती से रेप किया, सीट देने के बहाने बुलाया था

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है. शादी में 8.5 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि 2-4 लाख रुपये के नोट लुटाए गए थे. इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिर एक बार बहस छेड़ दी है कि क्या इस तरह नोट लुटाने का कल्चर सही है. कुछ लोग इसे पैसे की बर्बादी मान रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि सबका जश्न मनाने का अपना-अपना तरीका होता है.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाक मैच से पहले 'जन गण मन' गाने वाले पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल

Advertisement