अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत हासिल की. इस जीत ने साल 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया. हालांकि इस जीत ने वेस्टइंडीज की मुश्किल बढ़ा दी है. वेस्टइंडीज की टीम अब ICC वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री हासिल नहीं कर सकती है. क्या अब दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगी? वेस्टइंडीज के पास अभी भी एक रास्ता है.
अफगानिस्तान की जीत ने बढ़ाई वेस्टइंडीज की टेंशन, वर्ल्ड कप खेलने पर लटकी तलवार!
अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर मुकाबले में वेस्टइंडीज को मात दी है. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक बार फिर उनके वर्ल्ड कप खेलने पर तलवार लटकी हुई है. हालांकि, अभी भी एक रास्ता बचा है.

सितंबर 30 तक जो टीमें ICC वनडे रैंकिंग में टॉप स्थान पर रहती हैं उन्हें वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा. इसमें मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल नहीं है, क्योंकि उन्हें बतौर मेजबान एंट्री मिली है. अफगानिस्तान के अलावा अब तक मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड की टीम भी क्वालिफाई कर चुकी है. वेस्टइंडीज को 30 सितंबर के कटऑफ समय तक दो और वनडे मैच भारत के साथ खेलना है. हालांकि, वह यह दोनों मैच जीतकर भी टीम में जगह नहीं बना पाएंगे. इसी वजह से साल 2023 की ही तरह वेस्टइंडीज को एक बार फिर वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलने होंगे.
क्या है क्वालिफायर राउंड?आपको बताते हैं कि क्वालिफायर राउंड है क्या? इस राउंड में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें ICC रैंकिंग में सबसे निचले दो स्थान पर शामिल फुल मेंबर नेशन हिस्सा लेंगे. इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड लीग के टॉप चार देश. और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ के टॉप चार हिस्सा शामिल होंगे. इस क्वालिफायर में टॉप चार पर रहने वाली टीमों को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला. टॉप पर रहने वाली टीम वर्ल्ड कप में राउंड 2 से शुरुआत करेगी. वहीं बाकी की तीन टीमें सुपर सीरीज खेलेगी जिसमें से केवल एक ही टीम को मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खास तैयारी, कबूतरों और बंदरों की 'एंट्री' रोकने के लिए बनी दीवार
वेस्टइंडीज को 2023 में भी वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना पड़ा था. क्वालिफायर के सुपर सिक्स स्टेज में वह पांचवें स्थान पर रहे और वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए. यह क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहला मौका था जब वेस्टइंडीज का इसका हिस्सा नहीं था. वर्ल्ड कप न खेलने के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी शामिल नहीं थे. वेस्टइंडीज 2013 के बाद से इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पाए हैं, जहां केवल टॉप 8 टीमें हिस्सा लेती हैं.
वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?













