चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम IPL 2026 में इंजरी की लिस्ट मेंटेन करने में लगी है. टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है. रामकृष्ण घोष का. जिन्होंने 2 मई के दिन अपना IPL डेब्यू किया था. राणकृष्ण इंजरी की वजह से अब पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं.
CSK इस सीजन इंजरी लिस्ट मेंटेन करती रहेगी! एक और खिलाड़ी बाहर
रामकृष्ण घोष ने 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था. इस मैच में उन्होंने एक विकेट भी मिला.


रामकृष्ण घोष ने 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था. इस मैच में उन्होंने एक विकेट भी लिया था. सूर्यकुमार यादव का. पर वो अब IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. घोष के पैर में फ्रैक्चर हो गया है. X पर एक तस्वीर शेयर करते हुए CSK ने ऑफिशियल हैंडल से लिखा,
चेपॉक में CSK बनाम MI मैच के दौरान रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया. वह IPL 2026 में अब आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे. जल्द ठीक हो जाओ, रैम्बो.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें फ्रैक्चर किस वक्त हुआ, ये अभी साफ नहीं है. घोष ने मैच की शुरुआत में विल जैक्स का एक डाइविंग कैच पकड़ा था. वो नमन धीर को पहली गेंद डालने के बाद फॉलो-थ्रू में गिर भी गए थे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि कैच लेते वक्त या फॉलो-थ्रू में गिरने के समय उन्हें चोट लगी होगा.
हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस चोट का जिक्र किया था. फ्लेमिंग ने कहा,
पिछले कुछ हफ़्तों में उनके खेल में जो सुधार आया है, वह साफ तौर पर नज़र आता है. वह हमारी एकेडमी के सेशन में बहुत अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं. यह अफ़सोस की बात है कि मैच के आखिर में उन्हें चोट लग गई. दूसरी बात यह है कि वह बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं, और अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं, जो कि उनके खेल में एक बड़ा सुधार है. इसलिए, उन्हें सचमुच एक ऑलराउंडर कहा जा सकता है.
पिछले दो हफ़्तों में CSK ने अपने कुछ अहम खिलाड़ियों को चोट के कारण खोया है. पहले पेसर खलील अहमद और स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को चोट लगी. दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गए. सीज़न शुरू होने से पहले ही टीम नाथन एलिस के बिना थी. जबकि उनके रिप्लेसमेंट, स्पेंसर जॉनसन भी अब तक अपनी चोट के कारण टीम से जुड़े नहीं हैं.
CSK एमएस धोनी के आने का अब तक इंतजार कर रही है. काफ में इंजरी के कारण धोनी अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं.
वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?


















