भारत ने आयरलैंड के बीच मंगलवार, 28 जून को दूसरा T20 मुकाबला खेला गया. भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले को चार रन से अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज़ पर 2-0 से कब्जा कर लिया. टीम की इस जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश नजर आए.
पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे पंड्या की अगुवाई में टीम ने सीरीज़ में शानदार खेल दिखाया. युवा खिलाड़ियों की फौज ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए. दूसरे मुकाबले के बाद पंड्या ने तेज गेंदबाज़ उमरान मलिक की खासतौर पर तारीफ की.
जीत के बाद दीपक से ज्यादा विपक्षियों के कायल हुए हार्दिक पंड्या!
टीम इंडिया ने आयरलैंड में जीती सीरीज़.


सीरीज़ जीतने के बाद कप्तान पंड्या ने उमरान मलिक की तारीफ की. उन्होंने उमरान को आखिरी ओवर देने के बारे में कहा कि उमरान के पास गति है, इसलिए मैने उनको बोलिंग दी. हार्दिक ने कहा,
‘मैं अपनी टीम से सारा दबाव हटाने की कोशिश कर रहा था. मैं वर्तमान में रहना चाहता था और मैंने इसलिए उमरान को आखिरी ओवर दिया. उसके पास गति है, उसकी गति के साथ ओवर में 18 रन बनाना हमेशा कठिन होता है.’
हार्दिक ने आयरलैंड की टीम की भी जमकर तारीफ की. पंड्या के मुताबिक आयरलैंड ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया. पंड्या ने कहा,
आयरलैंड के कप्तान हुए निराश‘आयरलैंड की टीम ने कुछ शानदार स्ट्रोक लगाए और उन्होंने बढ़िया बैटिंग की. हमारे गेंदबाजों ने हालांकि संयम बनाए रखा और हमें जिता दिया. दिनेश कार्तिक और संजू सैमसन यहां क्राउड फेवरेट थे. फ़ैन्स ने उनके साथ हमें भी काफी सपोर्ट किया.’
आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बाल्बर्नी टीम की हार के बाद काफी निराश नजर आए. बाल्बर्नी ने कहा,
भारत ने जीता रोमांचक मुकाबला‘जीत के इतने क़रीब आकर हार जाने से हम सभी बहुत दुखी हैं. इस लक्ष्य का पीछा करने का केवल एक ही तरीक़ा था, और हमने उस तरीक़े को अपनाया. इस हार से हम बहुत निराश हैं.’
मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और 13 के स्कोर पर टीम को ईशान किशन के तौर पर पहला झटका लगा. लेकिन इसके बाद क्रीज़ पर आए दीपक हूडा ने सैमसन के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाज़ी की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 176 रन जोड़े. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 225 रन का स्कोर खड़ा किया. हूडा ने 57 गेंदों पर 104 रन बनाए. जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल है. वहीं संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली.
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने हार नहीं मानी. मेजबानों ने मुकाबले में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी. हालांकि भारत को इस मुकाबले में चार रन से जीत मिली. आयरलैंड ने 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान बाल्बर्नी ने 60 और पॉल स्टर्लिंग ने 40 रन बनाए. शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक हूडा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया.





















