The Lallantop

'हार्दिक पंड्या को नहीं चाहिए कोच की नसीहत'

हार्दिक को अच्छे से पता है कि वह क्या कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
पंड्या को मिली है बड़ी जिम्मेदारी (file)

हार्दिक पंड्या (Hardik pandya). IPL टीम गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाने के बाद अब भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. इस स्टार ऑलराउंडर को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है.

हार्दिक ने पीठ की सर्जरी के बाद भारतीय टीम में वापसी की है. और इससे पहले उनके लिए IPL2022 भी बेहतरीन गया था. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में पंड्या अब तक पुरानी लय में नहीं दिखे हैं. लेकिन इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने पंड्या की जमकर तारीफ की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पंड्या को नहीं चाहिए नसीहत

हार्दिक ने साउथ अफ्रीका सीरीज में बल्ले से ठीक-ठाक योगदान दिया है, लेकिन गेंद के साथ उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. हालांकि इसके बाद भी मैक्ग्रा का मानना है कि हार्दिक एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. और वो जल्द ही अपने पुराने रंग में नजर आएंगे. मैक्ग्रा ने कहा,

‘हार्दिक के पास अब काफी अनुभव है. वो जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. इसके लिए किसी कोच द्वारा पंड्या को बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है. वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर होने के साथ ही क्वालिटी हिटर भी हैं. उनके लिए कुछ मैच अच्छे जाते हैं जबकि कुछ खराब. लेकिन कुल मिलाकर, वो जानते हैं कि उन्हें क्या करना है.’

Advertisement
युवा गेंदबाजों की भी तारीफ

मैक्ग्रा चेन्नई में प्रसिद्ध MRF पेस फाउंडेशन में कोचिंग के निदेशक हैं. जहां से अब कुल 19 प्रतिभाशाली गेंदबाज़ इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बन चुके हैं. जिसमें मुकेश चौधरी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे नाम भी शामिल हैं. इसको लेकर मैक्ग्रा ने कहा,

‘अकैडमी के बोलर्स ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे हम काफी खुश हैं. खासकर मुकेश चौधरी ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है. यहां तक कि खलील अहमद और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अन्य लोगों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हमारे कुल 19 लड़कों ने अब तक IPL खेला है, जो मेरे लिए गर्व की बात है.’

बताते चलें कि मैक्ग्रा ने हार्दिक के साथ मिलकर काफी काम किया है. अब देखना होगा कि पंड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही फॉर्म में लौट आते हैं, या उन्हें रंग में देखने के लिए हमें आयरलैंड सीरीज तक इंतजार करना होगा.

Advertisement

आईपीएल मीडिया राइट्स नीलामी से BCCI बना धनकुबेर, इतना पैसा कहां खर्च होगा?

Advertisement