Hardik Pandya-Natasa Stankovic ने अलग होने का फैसला किया है. हार्दिक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों लोग आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. हालांकि, यह दोनों बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग करते रहेंगे. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा,
हार्दिक-नतासा अलग, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर क्या बोले मुंबई के कप्तान?
Hardik Pandya-Natasa Stankovic अलग हो गए हैं. महीनों से चल रहे कयासों का अंत हार्दिक पंड्या की सोशल मीडिया पोस्ट के साथ हुआ. हार्दिक ने इंस्टा पर पोस्ट कर बताया कि इन दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.


‘चार साल साथ रहने के बाद, मैंने और नतासा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. साथ रहते हुए हमने अपना बेस्ट ट्राई किया, इस रिश्ते को अपना सबकुछ दिया. और हमें लगता है कि ये हम दोनों के लिए बेस्ट फैसला है.
हमारे लिए यह फैसला करना मुश्किल था, जिस तरह हमने साथ मिलकर खुशियां बांटी, आपसी सम्मान और साथ का आनंद लिया, एक परिवार के रूप में विकास किया.
हमें अगस्त्य मिला. जो हमारे जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम साथ मिलकर उसकी परवरिश करते हुए यह तय करेंगे कि हम उसकी खुशी के लिए जरूरी सारी चीजें उसे दे पाएं. हम दिल खोलकर आपके समर्थन और समझदारी की मांग करते हैं. और चाहते हैं कि आप इस मुश्किल और संवेदनशील वक्त में हमारी निजता का सम्मान करेंगे.’
हार्दिक और नतासा के बीच चीजें खराब होने की ख़बरें लंबे वक्त से चल रही थीं. इनका व्यक्तिगत जीवन काफी वक्त से लोगों की नज़र में था. कयास लग रहे थे कि दोनों जल्दी ही अलग हो सकते हैं. हार्दिक के लिए हाल का वक्त अच्छा नहीं गया था. IPL2024 के दौरान वह लगातार फ़ैन्स ने निशाने पर रहे. हार्दिक ने रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी ली थी.
गुजरात टाइटंस से मुंबई आए हार्दिक के लिए मुंबई ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे. लेकिन फ़ैन्स ने कप्तानी में आए बदलाव को नहीं स्वीकारा. पूरे सीजन, हार्दिक जहां भी गए उन्हें ट्रोल किया गया. मुंबई की टीम इस सीजन बहुत अच्छा नहीं कर पाई. इस वजह से भी हार्दिक लोगों के निशाने पर रहे.
बाद में उन्हें T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम में चुना गया. इस पर भी खूब सवाल हुए. लोगों का कहना था कि हार्दिक इस टीम में जगह डिज़र्व नहीं करते. लेकिन वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से हार्दिक ने आलोचकों को शांत कर दिया. ना सिर्फ़ गेंद से, बल्कि बल्ले से भी हार्दिक खूब चमके. उन्होंने ऐन वक्त पर विकेट भी निकाले, और रन भी बनाए.
फ़ाइनल में ये हार्दिक ही थे, जिन्होंने साउथ अफ़्रीका के दोनों खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया था. पहले उन्होंने हेनरिख क्लासेन को विकेट के पीछे कैच कराया. और फिर डेविड मिलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया. भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में हार्दिक का बड़ा रोल था. हार्दिक इस टूर्नामेंट में भारत के वाइस-कैप्टन थे.
हालांकि अब उनके पास ये जिम्मेदारी नहीं रही. लोगों को लग रहा था कि रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद हार्दिक को T20I टीम की कप्तानी मिलेगी. लेकिन नए कोच के आने के बाद समीकरण बदल गए. BCCI ने 18 जुलाई, गुरुवार को श्रीलंका टूर के लिए भारतीय टीम घोषित की. इसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. हार्दिक अब वाइस-कैप्टन भी नहीं रहे. ये जिम्मा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को मिला है.
हार्दिक T20I सीरीज़ में इन दोनों की अगुवाई में खेलेंगे. कहा जा रहा है कि हार्दिक की फ़िटनेस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. गौतम गंभीर कप्तान के रूप में ऐसे खिलाड़ी को चाहते थे जिसकी फ़िटनेस पर सवाल ना हों. और हार्दिक अक्सर ही फ़िटनेस के साथ संघर्ष करते दिखे हैं.
वीडियो: हार्दिक की तारीफ में बोली नीता अंबानी, 'कठिन समय नहीं टिकता, लोग टिकते हैं'




















