The Lallantop

धोनी को अपनी जगह क्यों देखना चाहते हैं गौतम गंभीर?

धोनी के पोस्ट और उस पर गंभीर का कॉमेंट बहुत वायरल हुआ था. फैंस को दोनों का दोस्ताना काफी भाया. बीते कई सालों से ऐसे दावे किए गए कि गंभीर धोनी को पसंद नहीं करते, लेकिन इस सोशल मीडिया कॉमेंटिंग ने इस दावे को कुछ हद तक खारिज किया.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के लिए फिर दिया संदेश. (Photo-PTI)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का संजीदा अंदाज चर्चा में रहा. सोशल मीडिया पर लोग कहते कि चाहे टीम इंडिया जीते या हारे, गंभीर हमेशा गंभीर ही नजर आते हैं. वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के बाद जब गंभीर मुस्कुराए तो हर तरफ इसकी चर्चा हुई. यहां तक कि एमएस धोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर गंभीर की मुस्कान का खास जिक्र किया. धोनी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देखने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. गंभीर से जब इस पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने अपनी एक खास इच्छा जाहिर कर दी. इच्छा यह है कि धोनी कभी उनकी जगह हों. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गंभीर ने जाहिर की इच्छा

गौतम गंभीर से Revzsports कॉन्कलेव के दौरान धोनी के पोस्ट को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने हंसते हुए कहा,

''वर्ल्ड कप फाइनल देखने आए, यह अच्छा था. मुझे मुस्कुराने के लिए कहना भी अच्छा था. मेरी इच्छा है कि एक दिन वह मेरी जगह पर हों, और मैं भी यही लिख सकूं, और उम्मीद है कि वह डगआउट से मुस्कुरा सकें.''

Advertisement

आपको बता दें कि धोनी के पोस्ट और उसपर गंभीर का कॉमेंट बहुत वायरल हुआ था. फैंस को दोनों का दोस्ताना अंदाज काफी भाया. बीते कई सालों से ऐसे दावे किए गए कि गंभीर धोनी को पसंद नहीं करते. लेकिन, इस सोशल मीडिया कॉमेंटिंग ने इस दावे को काफी हद तक खारिज कर दिया. 

क्यों नहीं हंसते गंभीर?

गौतम गंभीर ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में अपने न हंसने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था कि जब बड़ी जिम्मेदारी होती है तो शख्स उसी तरह से बिहेव करता है. उन्होंने कहा,

"कोच होना भी मुश्किल है. देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने ट्वीट किया. मुझे लगता है कि जब आप डगआउट में होते हैं, तो बहुत कुछ दांव पर होता है. इंडियन टीम से इतनी उम्मीदें रहती हैं कि आप हंसना चाहो भी तो नहीं हंस सकते. कौन नहीं हंसना चाहेगा? आप कई बार नहीं हंस पाते हैं, खासकर जब आप वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट खेलते हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें- रोहित-विराट के टेस्ट रिटायमेंट के पीछे किसका हाथ था? कोच गंभीर ने साफ कर दिया 

उन्होंने बात जारी रखते हुए कहा था,

भारत में दुर्भाग्य से, हारना कोई विकल्प नहीं है. लेकिन हार हो सकती है. अगर हार ऑप्शन नहीं होता, तो भारत सभी वर्ल्ड कप जीतता, लेकिन ऐसा नहीं होता है. यह खेल है. आप पूरी जिंदगी किसी चीज में लगाते हैं, लेकिन रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है. ये कोई शेयर मार्केट नहीं है कि आपने निवेश किया, तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा? यहां आप पूरे डेढ़ साल मेहनत करते हैं, निवेश करते हैं. लेकिन कोई गारंटी नहीं थी कि हम ये वर्ल्ड कप जीतें."

गंभीर के कोच बनने के बाद भारत ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है. साल 2025 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा. वहीं, इस साल टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता.

वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement