The Lallantop

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर हो रही दोबारा वोटिंग, EVM में छेड़छाड़ और धांधली के आरोप लगे थे

West Bengal Re-Polling: इन बूथों पर वोटरों और दूसरे राजनीतिक दलों की शिकायतें आई थीं कि यहां EVM में छेड़छाड़, बूथ पर कब्जे की कोशिश और वोटिंग में धांधली की गई है.

Advertisement
post-main-image
डायमंड हार्बर सीट के एक बूथ पर दोबारा वोट डालने पहुंचे मतदाता. (फोटो- ANI)

पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर शनिवार, 2 मई को दोबारा मतदान हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 29 अप्रैल को इन बूथों पर हुए चुनावों को रद्द कर दिया था. मगराहाट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इन बूथों पर वोटरों और दूसरे राजनीतिक दलों की शिकायतें आई थीं कि यहां EVM में छेड़छाड़, बूथ पर कब्जे की कोशिश और वोटिंग में धांधली की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा सीट के कुछ बूथों पर दोबारा मतदान कराने का कोई आदेश जारी नहीं किया है. यहां कुछ बूथों पर रीपोलिंग की आशंका थी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि यहां EVM के बटन पर उनके चुनाव चिह्न के ऊपर लेबल चिपकाए गए थे और टेप लगाई गई थी.

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58 की उपधारा (2) के तहत 29 अप्रैल 2026 को मगरहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथों पर मतदान रद्द (अमान्य) किया जाता है. इसके साथ ही आयोग ने इन बूथों पर दोबारा चुनाव की तारीख 2 मई 2026 की थी.

Advertisement
इन बूथों पर दोबारा चुनाव

साउथ 24 परगना जिले के 142-मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर फिर मतदान हो रहा है. इनमें ये बूथ शामिल हैं-

46 – उत्तर ईयरपुर पी.पी. स्कूल
126 – नजरा एफ.पी. स्कूल
127 – नजरा एफ.पी. स्कूल
128 – देउला एफ.पी. स्कूल
142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा
214 – एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल
215 – एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल
216 – एकतारा मलाया धोरा एफ.पी. स्कूल

230 – बहिरप्या कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल
231 – बहिरप्या कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल
232 – बहिरप्या कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल

Advertisement

इसके अलावा साउथ 24 परगना जिले के ही 143–डायमंड हार्बर सीट पर इन बूथों पर फिर चुनाव हो रहा है-

117 – बागदा जूनियर हाई स्कूल
179 – चांदा एफ.पी. स्कूल
194 – हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूल
243 – रोयनगर एफ.पी. स्कूल

डायमंड हार्बर को तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता है. अभिषेक अभी डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से ही सांसद हैं.

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुई वोटिंग के दौरान मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की थी. दोबारा वोटिंग के लिए भी मतदाताओं का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ. दोबारा वोटिंग के लिए तय किए गए बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जहां मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

वीडियो: अमेरिकी पत्रकार ने पाकिस्तानी मीडिया पर क्या आरोप लगाए? पाकिस्तान ने क्या कहा?

Advertisement