The Lallantop

'10 साल में पहली बार बैट छूने का मन नहीं कर रहा था'

विराट एशिया कप में वापसी कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (Courtesy: Reuters)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप (Mental health) से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. इसके चलते ही विराट को जुलाई 2022 में हुए इंग्लैंड टूर के बाद क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा था. इस ब्रेक के बाद विराट एशिया कप (Asia Cup 2022) में वापसी कर रहे हैं. एशिया कप से पहले विराट कोहली ने अपनी बैटिंग और मानसिक स्थिति पर बात की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

33 साल के विराट पिछले कुछ वक्त से आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ़ एक टेस्ट मैच, दो T20 और दो वनडे मैच में केवल 76 रन बनाए. इंग्लैंड दौरे के बाद कोहली ने एक ब्रेक लिया. वो वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए विराट चाहेंगे कि वो एक अच्छी पारी से शुरुआत करें.

Advertisement

कोहली क्रिकेट पिच पर अपनी आक्रामकता और इंटेनसिटी के लिए पहचाने जाते हैं. अब एक बातचीत के दौरान विराट ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर बात की है. विराट ने बताया कि उनकी मेंटल हेल्थ के चलते उन्हें क्रिकेट से दूर जाना पड़ा था. कोहली इससे पहले 2014 के इंग्लैंड दौरे के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की परेशानियों से जूझ रहे थे.

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में विराट ने कहा -

‘10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक महीने मैंने अपने बैट को हाथ नहीं लगाया. मुझे हाल ही में समझ आया कि मैं अपनी इंटेनसिटी का झूठा दिखावा कर रहा हूं. मैं अपने आप को समझा रहा था कि नहीं, मुझमें वो इंटेनसिटी है. मेरी बॉडी मुझसे रुकने को कह रही थी. मेरा दिमाग मुझसे रुककर एक ब्रेक लेने को कह रहा था.’

Advertisement

विराट ने आगे कहा -

‘मुझे एक ऐसे इंसान की तरह देखा जाता है जो मानसिक रूप से बहुत स्ट्रॉन्ग है, मैं हूं भी. लेकिन हर किसी की एक लिमिट होती है और आपको वो लिमिट समझनी होती है. नहीं तो आप बिमार पड़ सकते हैं. इस दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया. मैं बहुत चीज़ों को छुपा रहा था, जो इस दौर में बाहर आई. जब वो सामने आईं, तब मैंने उन्हें स्वीकार कर लिया.’

विराट ने आगे कहा -

‘मुझे ये कहने में कोई शर्म नहीं है कि मैं मानसिक तौर पर गिरा हुआ फील कर रहा था. ये बहुत नॉर्मल फीलिंग है. हम इसपर इसलिए बात नहीं करते क्योंकि हमें दुविधा रहती है. हम नहीं चाहते लोग हमें मानसिक तौर पर कमज़ोर समझें. मुझपर यकीन कीजिए, मज़बूत होने का दिखावा करना मानसिक तौर पर कमज़ोर होने को स्वीकार करने से कहीं ज्यादा खराब है.’

विराट कोहली ने वर्ल्ड क्रिकेट पर सालों साल एक छत्रराज किया है. कोहली अपनी वापसी करते ही अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय T20 मैच खेलेंगे. कोहली ने अब तक T20I क्रिकेट में 137.66 के स्ट्राइक रेट से 3308 रन बनाए हैं. इंडिया और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. जहां विराट पर सभी की नज़रें रहेंगी.

पाकिस्तान के खिलाफ एक पचासा और विराट हेटर्स का मुंह बंद हो जाएगा

Advertisement