आज ही के दिन हुई थी क्रिकेट में वो बात, जिसके सचिन राजा बन गए
दूसरा वन-डे. पहली सेंचुरी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
5 जनवरी 1971. दुनिया का पहला वन-डे इंटरनेशनल खेला गया. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड. ऑस्ट्रेलिया वर्सेज़ इंग्लैंड. हुआ ये था कि इन दोनों टीमों के बीच होने वाला टेस्ट बारिश की वजह से नहीं हो पाया. ऐसे में अम्पायरों ने ये डिसाइड किया कि दोनों टीमें एक मैच खेलेंगी जिसमें एक टीम चालीस ओवर बैटिंग करेगी. उस वक़्त एक ओवर में 8 गेंदें फेंकी जाती थीं. वन-डे मैच सफ़ेद किट और लाल गेंद से खेले जाते थे. ये मैच 5 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया ने. 24 अगस्त 1972. इंग्लैण्ड के बैट्समैन डेनिस अमिस ने वन-डे मैचों की पहली सेंचुरी मारी. 103 रन. सामने वही टीम. ऑस्ट्रेलिया. मैदान था ओल्ड ट्रैफर्ड का. और रिकॉर्ड्स में ये दूसरा वन-डे इंटरनेशनल था. वन-डे के 44 सालों के इतिहास में 1510 सेंचुरियां मारी जा चुकी हैं. कुल 349 बैट्समेन 100 का आंकड़ा पार कर पाए हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर 49 सेंचुरी के साथ सबसे ऊपर हैं. उनके बाद रिकी पोंटिंग 30 और जयसूर्या 28 सेंचुरी के साथ रिटायर हो चुके हैं. फिलहाल इस रेस में विराट कोहली तेल भरवा के दौड़ रहे हैं. उनके खाते में कुल 25 सेंचुरी जमा हैं. देशों की बात करें तो सेंचुरी मारने के मामले में इंडिया सबसे आगे है. 1510 सेंचुरियों में 240 सेंचुरी इंडिया के बल्लेबाजों ने मारी हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया 194 सेन्चुरीज़ के साथ दूसरे नम्बर पर है. पाकिस्तान तीसरे नम्बर पर 173 सेंचुरी के साथ काबिज है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















