अक्सर ऐसी खबरें सुनने में आती हैं, जिसमें कोई व्यक्ति कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़कर खेती करना शुरू कर देता है. लाखों की सैलरी के बजाए, वो खेती को तरजीह देता है. ऐसे ही एक शख्स थे कर्नाटक के कोडगु जिले के रहने वाले होसोक्लू रोशन बालकृष्ण. बालकृष्ण अपनी कॉर्पोरेट लाइफ छोड़कर खेती से जुड़े कामों में जुट गए. अपने साथी के साथ उन्होंने खेती और उससे जुड़े मॉडर्न इक्विपमेंट्स बनाने शुरू किए. लेकिन, अचानक खेत में उनके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई.
कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर शुरू किया खेती का काम, आम तोड़ते समय बिजली गिरी, मौत
Techie Died by Lightning: बालकृष्ण के परिवार ने बताया कि वे खेती को लेकर काफी गंभीर रहते थे. वे इसे बस शौक नहीं, बल्कि भविष्य के रूप में भी देखते थे. इसीलिए उन्होंने IT Sector छोड़ा और खेती से जुड़े मॉडर्न इक्विपमेंट्स बनाकर उनकी मार्केटिंग करने लगे.


जानकारी के मुताबिक बालकृष्ण अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे. इसी बीच वो येलवाला स्थित अपने फार्म पर रुके. इसी दौरान वो आम तोड़ने के लिए बगीचे में गए. आम तोड़ने के दौरान उन पर आसमानी बिजली गिर गई. उनके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को भी चौटें आईं. लेकिन बालकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई.
डिजास्टर मैनेजमेंट देगा मुआवजाइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद मैसूर डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिट ने बालकृष्ण के परिवार की मदद करने का ऐलान किया है. यूनिट ने उनके परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजे देने की घोषणा की है.
इसमें से 4 लाख रुपये कर्नाटक राज्य के स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (SDRF) की ओर से दिए जाएंगे. वहीं, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (NDRF) बालकृष्ण के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी. बालकृष्ण का अंतिम संस्कार कर्नाटक के हेरावनद में किया जाएगा. बालकृष्ण की मौत के बाद अब परिवार में उनकी पत्नी और बेटा बचे हैं.
(यह भी पढ़ें: बारिश में मोबाइल लेकर निकले तो बिजली गिरेगी? आखिर होता क्या है?)
बालकृष्ण के परिवार ने बताया कि वे खेती को लेकर काफी गंभीर रहते थे. वे इसे बस शौक नहीं, बल्कि भविष्य के रूप में भी देखते थे. इसीलिए उन्होंने आईटी सेक्टर छोड़ा और खेती से जुड़े मॉडर्न इक्विपमेंट्स बनाकर उनकी मार्केटिंग करने लगे.
वहीं, आकाशीय बिजली की बात करें तो बीते दिनों सिर्फ कर्नाटक ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है. पेड़ों के गिरने के अलावा कई जगहों पर बिजली की सप्लाई पर भी असर पड़ा है.
वीडियो: उड़ान के वक्त प्लेन पर गिरी बिजली, तस्वीरों में क्या दिखा?




















